Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
Dry Eye Syndrome: घंटों बैठकर लैपटॉप या मोबाइल पर देखते रहते हैं एकटक, सावधान वरना आपकी ये आदत बना देगी अंधा
Dry Eye Syndrome : अगर आप भी उनमें से हैं जो घंटों बैठकर मोबाइल, लैपटॉप, या टीवी पर आंखें गड़ाएं बैठे रहते हैं, तो यह आदत आपकी आंखों के लिए काफी दर्दनाक साबित हो सकती है। इसकी वजह से आप ड्राई आईज सिंड्रोम की शिकार हो सकते हैं।
ड्राई आई सिंड्रोम में व्यक्ति की आंखों में सूखापन महसूस होने लगता है। यह समस्या तब होती है, जब आंखों में आंसू बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। जो आंखों में जलन या चुभन का अहसास कराता है। आइए जानते है कब होता है ड्राय आईज और इसके लक्षण

कब होती है यह समस्या
आंखें ड्राई तब हो सकती हैं, जब आंखें बहुत कम आंसू का निर्माण करती हैं। यह समस्या मनुष्यों और कुछ जानवरों में आम है। यह एक या दोनों आंखों को प्रभावित कर सकता है और इससे सूजन हो सकती है।
हेल्दी आंखें हर समय आंसू का निर्माण करती हैं। स्क्रीन टाइम ज्यादा होने की वजह से आंखों में हीट पैदा होने लगती है। इस वजह से आंसू ग्रंथियां कम आंसू पैदा करती हैं, तो टियर फिल्म अस्थिर हो सकती है। मोबाइल के अलावा एन्वॉयरमेंट फैक्टर की वजह से भी ड्राई आई की समस्या शुरू हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है, उनके लिए तो यह बीमारी होना बहुत कॉमन है।
ड्राई आई सिंड्रोम के लक्षण
- आंखों में दर्द और जलन महसूस होना
- कंप्यूटर पर थोड़ी देर काम करने पर ही आंखों में थकान का एहसास होना।
- आंखों में धुंधलापन आना।
- ज्यादा देर तक काम करने पर आंखों में भारीपन महसूस होना।
- आंखों के आसपास या फिर आंख में म्यूकस आदि जमा हुआ दिखाई देना।
कैसे करें बचाव
- कंप्यूटर या मोबाइल पर लंबे समय तक काम कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि थोड़े-थोड़े अंतराल पर आंखों को झपकाते रहे।
- दुपहिया वाहन चलाते हुए हीट से आंखों को बचाने के लिए सनग्लासेस का इस्तेमाल जरूर करें या फिर शील्ड वाला हेलमेट लगाएं, जिससे कि गर्म हवा सीधे आंखों पर ना लगे।
- डाइट में विटामिन ए को शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
- यदि लंबे समय तक घर के बाहर हैं तो लौटते ही आंखों को जरूर धोएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
