Latest Updates
-
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें
Skin Problem: ड्राई स्किन और रैशेज किडनी डिजीज का है लक्षण !
कई बार आपकी स्किन प्रॉब्लम्स आपके हेल्थ से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। किडनी की बीमारी के लक्षण भी आपके स्किन पर साफ नजर आ सकते हैं। किडनी आपके खून से सभी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। लेकिन क्रोनिक किडनी डिजीज के कारण आपके खून से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाता है, जिसके चलते आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।
किडनी की बीमारी आपकी त्वचा में बदलाव लाने के साथ कुछ शारीरिक परिवर्तन भी ला सकती है। किडनी डिजीज में आपकी किडनी आपके खून को हेल्दी किडनी के रूप में फ़िल्टर करने में सक्षम नहीं होते हैं, जिससे अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों का निर्माण होता है और स्किन प्रॉब्लम होने लगते हैं। तो आइए जानते हैं किडनी डिजीज के कारण आपको क्या-क्या स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।

किडनी डिजीज से होने वाले स्किन प्रॉब्लम
1. रैसेज
आपके स्किन पर रैसेज तब हो सकते हैं जब आपकी किडनी आपके शरीर से टॉक्सिन को निकालने में सक्षम न हों। इन रैसेज में आपको खुजली की समस्या हो सकती है।
2. ड्राई स्किन
किडनी स्किन डिसीज के कारण आपकी स्किन ज्यादा ड्राई हो सकती है। जिस कारण आपकी स्किन फट भी सकती है।
3. स्किन में खुजली
किडनी से जुड़ी बीमारी का एक स्किन साइड इफेक्ट खुजली होना है। अगर आपको भी बहुत ज्यादा स्किन पर खुजली महसूस होती है तो अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
4. कैल्शियम जमा होना
डैमेड किडनी को आपके खून में मिनरल्स का स्वस्थ संतुलन बनाए रखने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण कुछ लोगों की स्किन के नीचे कैल्शियम जमा हो सकता है। वे आम तौर पर जोड़ों के पास दिखाई देते हैं।
5. सूजन
एक हेल्दी किडनी आपके शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ और नमक निकाल देता है। जब आपकी किडनी डैमेज होती है तो आपके शरीर में तरल पदार्थ और नमक का निर्माण हो सकता है, जिससे आपके पैरों, घूटनों और चेहरे में सूजन हो सकती है।
6. स्किन के रंग में बदलाव
किडनी डिसीज के कारण आपके स्किन का कलर बदलने लगता है। आप अपनी स्किन पर पीला रंग देख सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
