Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Ear Pain Home Remedies: कान दर्द को तुरंत कहें अलविदा, आजमाएं ये 5 आसान घरेलू नुस्खे
Ear Pain Home Remedies in Hindi: कान का दर्द होने पर ऐसा लगता है जैसे की बस अब सांसे ही रुक जाएंगी। कान का दर्द कभी भी शुरू हो जाता है फिर चाहे वो बच्चा हो या बड़ा। कई बार तो रात को उस समय दर्द शुरू हो जाता है जब डॉक्टर की दुकानें भी बंद हो जाती हैं। बच्चे खासतौर पर कान दर्द की शिकायत करते हैं, और कई बार तो वो ठीक से बता भी नहीं सकते हैं। दरअसल कान दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे संक्रमण, सर्दी-जुकाम, वैक्स जमना, या फिर पानी भर जाना।
कई बार हल्के दर्द में तुरंत डॉक्टर के पास जाने की बजाय, घर पर मौजूद कुछ आसान और असरदार नुस्खे अपनाकर राहत पाई जा सकती है। आइए आज हम ऐसे ही 5 आसान घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कान दर्द से निजात दिलाने में कारगर हैं।

1. लहसुन का तेल
कान दर्द होने पर आप लहसुन का तेल डाल सकते हैं। इसके लिए 2-3 लहसुन की कलियां लें और उन्हें सरसों के तेल में पका लें और ठंडा होने पर कान में डालें। दरअसल, लहसुन में नैचुरल एंटी बैक्टीरियल और पेन रिलीवर गुण होते हैं, जो कान के दर्द और संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं।
2. अदरक का रस
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करते हैं। कान दर्द होने पर ताजी अदरक को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। हल्का गुनगुना करके कान के बाहरी हिस्से के आसपास लगाएं इस बात का ध्यान रखें कि आप उसे कान के अंदर नहीं डालें। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से कान दर्द से आराम मिलता है।
3. गुनगुने तेल की थेरेपी
गुनगुना तेल कान में फंसे पानी, वैक्स या ठंड के कारण हुए दर्द को कम करता है। इसलिए कान में दर्द होने पर नारियल, सरसों या तिल का तेल लें और हल्का गुनगुना करें। इसके बाद ड्रॉपर से कान में 2-3 बूंदें डालें और 10 मिनट बाद सिर को झुकाकर तेल निकाल दें।

4. नमक की पोटली
कान दर्द में सबसे असरदार घरेलू नुस्खा नमक की पोटली से सिकाई करना है। गर्म नमक की सिकाई कान के दर्द और सूजन में तुरंत आराम देती है। इसके लिए मोटा नमक एक पैन में हल्का गरम करें और इसे एक साफ कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। अब कान के पास हल्के हाथ से 10-15 मिनट तक सेक करें।
5. तुलसी का रस
तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कान के संक्रमण को कम करते हैं। अगर अचानक से कान में दर्द हो जाए तो 4-5 तुलसी के पत्तों का रस निकाल लें और उसे हल्का गुनगुना करें। अब कान में 2-3 बूंदें डालें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
