Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Ear Pain Home Remedies: सर्दियों में कान दर्द से हैं परेशान तो आजमाएं दादी-नानी के ये 5 घरेलू नुस्खे
Ear Pain Home Remedies: कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील हिस्सा होता है, लेकिन अक्सर हम इसकी साफ-सफाई और देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं। सर्दियों में ठंडी हवा, जुकाम या कान में जमा गंदगी की वजह से खुजली और तेज दर्द की समस्या बढ़ जाती है। खुजली होने पर कई लोग इयरबड या नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा और बढ़ सकता है।
ऐसे में दवा लेने से पहले आप दादी-नानी के बताए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर कान के दर्द से राहत पा सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं दादी-नानी के ऐसे ही घरेलू नुस्खे जिन्हें आजमाकर आप पा सकते हैं दर्द से राहत।
1. एलोवेरा से मिलेगी खुजली और दर्द से राहत
एलोवेरा में बहुत से ऐसे गुण होते हैं जो हमारी स्किन के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं। एलोवेरा में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो कान के अंदर की जलन और खुजली को शांत करते हैं। ताजा एलोवेरा जेल निकालें और उसकी कुछ बूंदें हल्के हाथ से कान के बाहरी हिस्से में लगाएं। इससे खुजली और दर्द में आराम मिलता है।

ठंडा और गर्म सेंक है असरदार
अक्सर सर्दी के मौसम में कान में दर्द हो जाता है जिस वजह से कई बार तो खाना-पीना और सोना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप दादी-नानी का नुस्खा अपनाएं। कान में दर्द होने पर कोल्ड और वार्म कंप्रेस बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। एक साफ कपड़े को ठंडे या गुनगुने पानी में भिगोकर निचोड़ लें और कुछ मिनट तक कान के पास रखें। इससे सूजन कम होती है और दर्द से जल्दी राहत मिलती है।
च्युइंग गम चबाने से कम होता है दर्द
यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन च्युइंग गम चबाने से कान का दबाव कम होता है। खासकर सर्दियों में या हवाई यात्रा के दौरान कान में होने वाले दर्द और भारीपन में इससे आराम मिलता है।
गुनगुना तेल से मालिश करें
कान में खुजली या हल्का दर्द होने पर गुनगुने तेल का इस्तेमाल एक पुराना और असरदार उपाय है। नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या टी ट्री ऑयल को हल्का गुनगुना कर लें और 1-2 बूंद कान के आसपास लगाएं। ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो, वरना नुकसान हो सकता है। इस बात का भी ध्यान रखें की तेल को कान के अंदर न डालें, बस मसाज करें।

तुलसी का देसी इलाज
तुलसी अपने एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। यह कान के दर्द और इन्फेक्शन में भी राहत देती है। कुछ तुलसी के पत्ते पीसकर उनका रस निकाल लें और प्रभावित हिस्से पर बाहर से लगाएं। चाहें तो तुलसी को नारियल तेल में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रस को सीधे इयर कैनाल के अंदर न डालें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
