Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कमजोरी की वजह से है परेशान, तो रोजाना पीए ये होममेड हेल्थ ड्रिंक
क्या आप भी उन लोगों में शामिल है जो अपना एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए मार्केट में उपलब्ध एनर्जी बूस्टर ड्रिंक पीना पसंद करते है। तो बतादें कि जो एनर्जी ड्रिंक आप पी रहे है उसे पीने के तुरंत बाद भले ही आपको एनर्जी महसूस हो, लेकिन ये धीरे-धीरे आपके शरीर को अंदर से खोखला कर रही है। जी हां, इन ड्रिंक की वजह से आपको बीपी, डायबिटीज, एंजाइटी, दांतों में दर्द और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियां हो सकती है। तो अगर आप दिनभर काम करने के बाद अपने आपको थका हुआ और कमजोर महसूस करने लगे हैं, तो अपने आपको एनर्जेटिक बनाने और हेल्दी रखने के लिए घर पर बनी कुछ एनर्जी ड्रिंक आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। यहां हम आपको इम्यूनिटी बूस्टिंग ड्रिंक्स की रेसिपी बताने वाले है।

वाटरमेलन बेसिल जूस
सबसे पहले तरबूज को छील लें और उसे काट लें। इस दौरान तरबूज के बीज जरूर निकाल लें। फिर इसमें तुलसी और पुदीने की पत्तियों और नींबू का रस मिलाएं और सबको अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इसे परोसने से पहले इस पर पुदीने के पत्ते से गार्निश करें।
लाभ
तुलसी नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती है और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है। तरबूज हाइड्रेशन के लिए अच्छा है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। तरबूज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन हमारे शरीर के इम्यून पॉवर को बढ़ाते हैं।
केला और चॉकलेट ड्रिंक
सबसे पहले केले को छोटे-छोटे भागों में काट लें। फिर इसे एक मिक्सर ग्राइंडर में डालकर इसके साथ दूध और चॉकलेट पाउडर को मिलाए। अब ग्राइंडर की मदद से इसे अच्छी तरह से मिक्स करें, आपका ड्रिंक तैयार हो जाएगा।
लाभ
पोटेशियम से भरपूर केला आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करता है। जबकि दूध के जरिए शरीर को कैल्शियम मिलता है।
कैरट बीटरूट कांजी
सबसे पहले गाजर और चुकंदर को पतले लंबे टुकड़ों में काट लें और इसे एक सिरेमिक जार में ड़ाल दें। अब इसे मलमल के कपड़े या ढक्कन से ढक दें और 3-4 दिनों के लिए धूप में रख दें। हर रोज लकड़ी के चम्मच से इस मिश्रण को चलाते रहे। जब कांजी में खट्टा स्वाद आ जाए तो समझ जाए कि आपकी ड्रिंक परोसने के लिए तैयार है।
लाभ
कांजी पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है और इम्यूनिटी को बढ़ाती है। चुकंदर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके अलावा, वेट लॉस और स्किन के लिए भी ये ड्रिंक काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
शहद और आंवला का ड्रिंक
सबसे पहले हरे आंवलों को कुचलकर कपड़े से छानकर रस निकाल लें। इसके बाद तीन छोटे चम्मच हरे आंवलों के रस में तीन छोटे चम्मच शहद को अच्छी तरह मिलाए। आंवला और शहद का ये मिश्रण एनर्जी ड्रिंक के रूप में रोज सुबह एक्सरसाइज के बाद लें। इसे लेने के दो घंटे तक कुछ न खाएं। वैसे अगर आपको शहद पसंद नहीं है तो आप आप तीन से चार आंवले का रस निकाल कर उसे एक गिलास पानी में मिलाकर रोज सेवन कर सकते हैं।
लाभ
आंवला और शहद दोनों ही सेहत के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। इसका सेवन ना केवल आपके शरीर के लिए बल्कि आपकी स्किन और बालों के लिए भी ये काफी फायदेमंद है। आंवला और शहद से बना ये एनर्जी ड्रिंक ना केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है, बल्कि इसके नियमित सेवन से बूढ़ों को युवा जैसी शक्ति मिलती है।
बादाम ठंडाई
सबसे पहले दूध उबालें और फिर उसमें केसर और खजूर डालें। इस दूध में 2 बड़े चम्मच इलायची पाउडर, 2 चम्मच खसखस, 5 से 6 कालीमिर्च, 1 चम्मच भूने हुए सूरजमुखी के बीज का पाउडर बनाकर दूध में मिलाएं। फिर इन सबको गाढा होने तक गैस पर रहने दें। फिर इससे जो लिक्विड तैयार हो उसे छान लें। इसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। अब, पिस्ता, बादाम, और चुटकी भर केसर से गार्निश करें। इसे ठंडा परोसे।
लाभ
गर्मियों के दिनों में बादाम ठंडाई एक अच्छा हेल्दी ड्रिंक ऑप्शन है। बादाम में बहुत सारे पोषक तत्व जैसे कि मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर आदि होते हैं। यह भूख को कम करने और अंदरूनी ताकत बढ़ाने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
