Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सेहत और स्वाद से भरपूर हैं ये तिरंगा रेसिपीज, 15 अगस्त पर जरुर बनाएं और बच्चों को खिलाएं
स्वतंत्रता दिवस का खास मौका हर भारतीय पूरे जोश के साथ मनाता है। जहां कुछ लोग घर पर रहकर ही इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं तो कुछ लोग बाहर जाना पसंद करते हैं। लेकिन हर भारतीय इस दिन पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंग जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अक्सर घरों में तरह-तरह की डिशेज बनाई जाती हैं। खासतौर से, इस दिन तिरंगे से इंस्पायर्ड डिश बनाना व खाना खासा पसंद किया जाता है।
यकीनन आप इस दिन को एक खास अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप सेहत को नजरअंदाज करें। अगर आप चाहें तो अपनी हेल्थ का ख्याल रखते हुए भी बेहद ही डिलिशियस डिशेज बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही तिरंगा रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद ही हेल्दी और टेस्टी होती हैं-

बनाएं तिरंगा सैंडविच
अगर आप इंडिपेंडेंस डे के दिन कुछ हैवी नहीं खाना चाहते हैं तो दिन की शुरुआत में तिरंगा सैंडविच भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय और मेहनत भी खर्च नहीं करनी पड़ेगी।
आवश्यक सामग्री-
• 4-8 स्लाइस ब्राउन ब्रेड के
• 1 कसा हुआ गाजर
• 2-3 पनीर की स्लाइस
• आवश्यकतानुसार धनिए-पुदीने की चटनी
• टोमैटो केचप
सैंडविच बनाने का तरीका-
• तिरंगा सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्रेड लें और उस पर टोमैटो केचप फैलाएं।
• अब इस पर कद्दूकस की हुई गाजर डालें और इसे दूसरी ब्रेड से ढक दें।
• अब इस पर पनीर की स्लाइस रखें।
• अब आप एक ब्रेड लेकर उस पर हरी चटनी फैलाएं।
• इस ब्रेड स्लाइस को आखिरी में लगाएं।
• आपका तिरंगा सैंडविच बनकर तैयार है। आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।

बनाएं तिरंगा स्मूदी
यह एक बेहद ही फिलिंग रेसिपी है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को बेहद पसंद आएगी। झटपट बनने वाली इस रेसिपी को आप इवनिंग मिड मील्स के दौरान सर्व कर सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
• 1 कटी हुई कीवी
• 1 कटा हुआ केला
• 1/4 कटा पपीता
• 1 कप दही
• आवश्यकतानुसार शहद
• 1 कप दूध
स्मूदी बनाने का तरीका-
• सबसे पहले दूध व दही को तीन हिस्सों में बांट लें और अलग-अलग रंग के फलों के साथ मिलाकर तीन रंग बना लें।
• ऑरेंज कलर के लिए पपीते के साथ ब्लेंड करें, जबकि ग्रीन कलर के लिए कीवी और व्हाइट कलर के लिए केले के साथ ब्लेंड करें।
• यूं तो यह नेचुरली मीठी होती है। लेकिन अगर आप चाहें तो इसमें स्वादानुसार शहद मिक्स कर सकते हैं।
• अब इन दिनों को एक साथ गिलास में एसेंबल करें। बस, आपकी ट्राइकलर स्मूदी बनकर तैयार है।
• बच्चों के साथ इस स्मूदी का आनंद लें।

बनाएं तिरंगा सलाद
अगर आपका कुछ हल्का लेकिन टेस्टी और हेल्दी खाने का मन कर रहा है तो आप इंडिपेंडेंस डे के दिन तिरंगा सलाद भी बना सकते हैं-
आवश्यक सामग्री-
ऑरेंज लेयर के लिए
• 1 बड़ी गाजर, छिली और कद्दूकस की हुई
ग्रीन लेयर के लिए
• 2 खीरे, छीलकर टुकड़ों में काट लें
• 1 कप छोटे पालक के पत्ते, कटे हुए
व्हाइट लेयर के लिए
• 1 कप ग्रीक योगर्ट या हंग कर्ड
• 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
• नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
सलाद बनाने का तरीका-
• सबसे पहले हम ऑरेंज लेयर तैयार करेंगे। इसके लिए गाजर को छीलें और कद्दूकस करें।
• कद्दूकस की हुई गाजर को एक कटोरे में रखें और एक तरफ रख दें।
• अब खीरे को छीलकर छोटे क्यूब्स में काट लें। साथ ही पालक के छोटे पत्तों को काट लें।
• कटे हुए खीरे और कटे हुए पालक को एक अलग कटोरे में मिला लें।
• अब एक कटोरे में दही, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च मिलाएं। अपने स्वाद के अनुसार मसाला डालें।
• अब अलग-अलग सर्विंग बाउल या प्लेट में, खीरे और पालक का मिश्रण डालकर लेयर तैयार करें।
• अब सफेद दही का मिश्रण डालें, जिससे व्हाइट लेयर बन जाए।
• इसके बाद अंत में, कद्दूकस की हुई गाजर की एक लेयर बनाएं।
• इसे सर्व करने से पहले लगभग 15-30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें ताकि स्वाद एक साथ मिल जाए और सलाद ठंडा हो जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
