Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, टाइप-2 डायबिटीज का खतरा होगा कम
Foods To Reduce Insulin Resistance: अक्सर आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि उन्हें इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या है। खासतौर पर, डायबिटीज के मरीजों में यह एक बड़ी परेशानी होती है। दरअसल, इंसुलिन रेजिस्टेंस वह स्थिति है, जिसमें शरीर के सेल्स इंसुलिन हार्मोन के प्रति प्रतिरोधी हो जाती हैं। इसके कारण पैंक्रियाज को सामान्य से अधिक इंसुलिन बनाना पड़ता है और रक्त में ग्लूकोज (शुगर) का स्तर बढ़ने लगता है। इससे टाइप-2 डायबिटीज और प्री-डायबिटीज जैसी समस्याएं होने लगती हैं।इंसुलिन रेजिस्टेंस एक खतरनाक स्थिति है, जिसे वक्त रहते कंट्रोल न किया जाए, तो कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आज इस लेख में डाईट्रिफिट डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानेंगे ऐसी 5 फूड्स के बारे में, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं -

दालचीनी
दालचीनी इंसुलिन रेजिस्टेंस को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित हो सकती है। दालचीनी में पाए जाने वाले तत्व हमारे शरीर में मौजूद सेल्स को ग्लूकोज अब्जॉर्ब करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। दालचीनी का सेवन चाय या पाउडर के रूप में किया जा सकता है।
देसी घी
इंसुलिन रेजिस्टेंस को कंट्रोल करने में देसी घी भी बहुत फायदेमंद होता है। घी में मौजूद हेल्दी फैट्स पूरे दिन इंसुलिन के स्तर को बैलेंस करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आपका शरीर इंसुलिन के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
अखरोट
कई शोध के नतीजे बताते हैं कि अखरोट का सेवन करने से इंसुलिन रेजिस्टेंस में कमी होती है। रोजाना 4-5 अखरोट का सेवन करना हमारे शरीर में इंसुलिन हार्मोन के उत्पादन को बेहतर बनाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो सेल्स को ग्लूकोज के अवशोषण को बढ़ाता है।
मेथी और धनिया का पानी
सुबह की शुरुआत मेथी और धनिया के बीज के पानी से करना भी इंसुलिन रेजिस्टेंस को कंट्रोल रखने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच मेथी के बीज और आधा चम्मच धनिया के बीज डालकर उबालें। उसके बाद इस पानी को छानकर हल्का गुनगुना खाली पेट पिएं। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।
एवोकाडो
एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड पाया जाता हैं, जो शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है। साथ ही, यह ब्लड ग्लूकोज को रेगुलेट करने में भी मदद करता है। यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको अपनी डाइट में एवोकाडो को शामिल करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
