Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
फूलगोभी काली पड़े तो खाएं या नहीं खाएं, क्यों गोभी पड़ जाती है काली और कैसे करें स्टोर?
Can you eat cauliflower with black spots : कई बार हम जिन सब्जियों को फ्रेश समझकर खरीद लाते हैं, वो घर आकर खराब हो जाती है। आपने कई बार देखा होगा कि बाजार में साफ सुथरी दिख रही है फूलगोभी को खरीदकर घर लाएं, तो अचानक से काले धब्बे नजर आने लगते हैं।
ऐसे में कई बार समझ में नहीं आता है कि इस काले धब्बे वाली फूल गोभी को खाना भी चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं कि किन वजह से फूल गोभी ऊपर से काली पड़ जाती है? और काली पड़ चुकी फूलगोभी को खाना चाहिए या नहीं?

फूलगोभी में बनें काले धब्बे मतलब फफूंद होता है?
फूलगोभी में नजर आने वाले काले धब्बों का मतलब है कि फूलगोभी में ऑक्सीडेशन की प्रोसेस तेजी से हो रही है जो कि नेचुरल है। जैसे सेब को काटने पर भूरे रंग का होने लगता है। हवा और सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने से फूलगोभी में भी यह बदलाव आता है यानी फेनोल्स और ऑक्सीजन के बीच रिएक्शन से ऐसा होता है।

धब्बे वाली गोभी खाने से नुकसान होते है?
फूलगोभी पर नजर आने वाले काले या भूरे धब्बे को अक्सर लोग फफूंद समझ बैठते हैं और खाने से कतराते हैं। अब तो आप भी समझ गए होंगे कि ये धब्बे बहुत ही नेचुरल हैं। जब भी फूलगोभी पर ये धब्बे दिखे तो उस हिस्से को काटकर हटा दें और बाकी हिस्से को पकाकर खाएं। इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता।
कैसी फूलगोभी नहीं खानी चाहिए?
यदि ये स्पॉट्स पूरी फूलगोभी पर दिखें, फूलगोभी से दुर्गंध आ रही हो, टेक्स्चर भी क्रिस्प नहीं हो तो ऐसी फूलगोभी नहीं खानी चाहिए। इसे फेंक देना ही ठीक है। ऐसी फूलगोभी खाने पर आप बीमार हो सकते हैं, उल्टी, डायरिया की शिकायत हो सकती है।
फूलगोभी को फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं
फूलगोभी को सीधे-सीधे फ्रिज के बास्केट में रखना सही नहीं है। न ही इसे प्लास्टिक की थैली में रखें। इसे खराब होने से बचाने के लिए छोटे-छोटे टुकड़ें करके एयर टाइट कंटेनर में रखें। कम टेंपरेचर और ह्यूमिडिटी होने से ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया धीमी होती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि फ्रिज में रखने से पहले फूलगोभी को धोएं नहीं। अगर फूलगोभी को पानी से धोकर फ्रिज में रखते हैं तो उसमें नमी आने से जल्दी खराब हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
