Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Mayonnaise During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में होती है मेयोनीज खाने की क्रेविंग, जानें खाना चाहिए या नहीं?
mayonnaise during pregnancy: प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के लिए एक ऐसा पीरियड है, जब उसे अपना सबसे ज्यादा ख्याल रखना होता है। इस दौरान महिला द्वारा लिया गया आहार गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता है। प्रेग्नेंसी पीरियड में अक्सर महिलाओं के खान-पान काफी रोक-टोक होती है। हर चीज को खाने से पहले महिला के दिमाग में यही आता है कि क्या उसे यह खाना चाहिए या नहीं।

इन्हीं में से एक है मेयोनीज। मेयोनीज को लेकर अक्सर दुविधा रहती है कि क्या वे उसे खा सकती हैं या नहीं। इसे अंडे से बनाया जाता है, इसलिए महिलाएं थोड़ा परेशान रहती हैं। दरअसल, इस अवस्था में कच्चा अंडा खाने से साल्मोनेलोसिस जैसी समस्या हो सकती है और इसमें मतली, उल्टी, बुखार, सिरदर्द, दस्त और पेट में ऐंठन होती है। प्रेग्नेंसी में महिलाएं मेयोनीज़ खा सकती हैं, यदि इसे पाश्चुरीकृत अंडे का इस्तेमाल करके बनाया गया हो।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको प्रेग्नेंसी में मेयोनीज खाने के फायदे व नुकसान के बारे में बता रहे हैं-
प्रेग्नेंसी में मेयोनीज खाने के फायदे
अगर प्रेग्नेंसी में मेयोनीज खाने से कई फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
• मेयोनीज विटामिन ई का अच्छा स्रोत है। एक चम्मच मेयोनीज़ में 1.77 मिलीग्राम विटामिन ई होता है। यह मिसकैरिज और सांस से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को भी कम करता है।
• मेयोनीज में विटामिन ई के अलावा विटामिन के भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। एक चम्मच मेयोनीज़ में 24 माइक्रोग्राम विटामिन के होता है। बच्चे के विकास के लिए विटामिन के बहुत महत्वपूर्ण है।
• मेयोनीज में अन्य भी कई पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, बी 6, बी 12 और डी आदि पाए जाते हैं, जो गर्भस्थ शिशु को काफी लाभ पहुंचा सकते हैं।
प्रेग्नेंसी में मेयोनीज़ खाने के नुकसान
प्रेग्नेंसी के दौरान मेयोनीज खाने से जहां तक कई तरह के विटामिन मिलते हैं। वहीं इसके अत्यधिक सेवन के कुछ नुकसान भी हैं। मसलन-
• मेयोनीज में कैलोरी काफी अधिक होती है। इसलिए, अगर प्रेग्नेंसी में महिला इसका अधिक सेवन करती है तो इससे उनका कैलोरी काउंट बढ़ जाता है। ऐसे में उनका वजन बढ़ सकता है।
• मेयोनीज़ में सोडियम कंटेंट भी काफी अधिक होता है। इसलिए, अगर प्रेग्नेंसी में मेयोनीज का अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है तो इससे सोडियम अधिक हो जाता है। ऐसे में महिला और उसे गर्भस्थ शिशु दोनों को ही नुकसान हो सकता है।
• मेयोनीज में शुगर की मात्रा भी अधिक होती है। जब प्रेग्नेंसी में शुगर अधिक लिया जाता है तो इससे महिला को गैस्टेशनल डायबिटीज की समस्या हो सकती है।
• मेयोनीज में फैट कंटेंट भी काफी अधिक होता है। अधिक मात्रा में फैट का सेवन करने से महिला और बच्चे दोनों के इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि बहुत अधिक मात्रा में फैट का सेवन करने से बाद में जन्मे शिशुओं को मोटापे की समस्या हो सकती है।
• मार्केट में मिलने वाले मेयोनीज को प्रिजर्व करने के लिए कई तरह के केमिकल्स व एडिटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यह केमिकल्स बच्चे के लिए सेफ नहीं माने जाते हैं। इससे प्रेग्नेंसी में महिला को थकान, मतली और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में कितनी मात्रा में मेयोनीज़ खाना चाहिए?
आप प्रेग्नेंसी में मेयोनीज खा सकती हैं, लेकिन आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। साथ ही, हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए इसे कभी-कभी ही खाएं। आप इन्हें अपनी सलाद में ड्रेसिंग के रूप में या फिर सैंडविच बनाने से पहले इसे अपने ब्रेड स्लाइस पर फैला सकती हैं या फिर डिप तैयार कर सकती हैं।
मेयोनीज के हेल्दी विकल्प क्या हैं?
अगर आप प्रेग्नेंसी में मेयोनीज का सेवन नहीं करना चाहती हैं तो ऐसे में आप उनके हेल्दी विकल्प भी चुना सकती हैं। मसलन, मेयोनीज की जगह आप एगलेस मेयोनीज, टोफू मेयोनेज़, दही, मस्टर्ड सॉस या फिर बादाम या काजू के पेस्ट से बना स्प्रेड इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications