Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
तरबूज के ऊपर डालकर खाते हैं नमक, जान लें इसके साइड इफेक्ट्स
गर्मी के मौसम में लोगों को तरबूज खाना बेहद पसंद होता है। तरबूज ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि डिहाइड्रेशन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। आप तरबूज का सेवन जूस, चाट, स्मूदी, जैसी टेस्टी रेसिपी के रूप में करते हैं। गर्मियों में इसे खाना आपके सेहत के लिए और ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। लेकिन कई लोग तरबूज के ऊपर बहुत सारा नमक डालकर इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने की कोशिश करते हैं। मगर तरबूज के साथ नमक खाना आपके सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं तरबूज पर नमक छिड़ककर खाने के साइड इफेक्ट्स...

तरबूज पर नमक छिड़क कर खाने के नुकसान
1. सोडियम का सेवन बढ़ाए
तरबूज में नमक मिलाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। ज्यादा सोडियम का सेवन करने से पानी की कमी, ब्लड प्रेशर में बढ़ोत्तरी और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
2. डिहाइड्रेशन
तरबूज में मौजूद पानी की मात्रा आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है। उच्च पानी की मात्रा के कारण स्वयं हाइड्रेट कर रहा है, ज्यादा नमक का सेवन आपके यूरीन पर भी प्रभाव डाल सकता है और आपमें डिहाइड्रेशन की समस्या को बढ़ा सकता है। अगर आप अपने तरबूज के साथ ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करते हैं तो यह समस्याएं ज्यादा बढ़ सकती है।
3. किडनी समस्या
ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करने से किडनी पर भी दबाव पड़ सकता है। जिस कारण आपको किडनी से जुड़ी बीमारी हो सकती है। खासकर उन व्यक्तियों में जो पहले से ही किडनी से जुड़ी बीमारी का सामना कर रहे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
