Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
Mango in Diabetes : डायबिटीज में केजरीवाल खा रहे हैं खूब आम, क्या शुगर मरीजों को आम खाना चाहिए या नहीं?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ED ने गुरुवार 18 अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि केजरीवाल जेल में जानबूझकर मिठाई और आम खा रहे हैं, ताकि उनका शुगर लेवल बढ़ जाए और उन्हें मेडिकल के आधार पर जमानत मिल जाए। अब ये बात सामने आने के बाद हर किसी के मन में ये सवाल आता है कि क्या डायबिटीज होने पर आम का सेवन करना चाहिए या नहीं?
गर्मी का सीजन आते ही आमों की डिमांड बढ़ जाती है। लेकिन डायबिटीज के मरीज इसे खाने सेपरहेज करते हैं। क्योंकि इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं के शुगर के मरीजों को आम खाना चाहिए या नहीं और कितना आम खाना चाहिए?

डायबिटीज में आम का सेवन कर सकते है या नहीं?
एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटीज के मरीज भी आम का सेवन कर सकते हैं बस उन्हें इसे खाते हुए इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरुरी होता है। जो लोग हाई शुगर लेवल के मरीज है उन्हें आम खाने से बचना चाहिए। जिन लोगों का शुगर कंट्रोल रहता है, वे लोग आम का सेवन कर सकते हैं।
कितना खाना चाहिए आम?
डायबिटीज में एक व्यक्ति को प्रतिदिन 50 - 75 ग्राम आम खाना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को मैंगो शेक और इसके रस पीने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें शक्कर बहुत अधिक मात्रा में होती है।
ये गलती न करें
शुगर मरीज अगर आम खा रहे हैं तो उन्हें साथ में कोई दूसरा हाई कार्ब वाला फूड आइटम जैसे मिठाई, नमकीन या पैकेज्ड फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है तो इस फल का सेवन न ही करें तो बेहतर है।
कच्चा आम खाना फायदेमंद
आम के अलावा अगर डायबिटीज मरीज कच्चे आम को दही या फिर चावल के साथ खाते हैं, तो इससे शरीर में शुगर का स्तर घटता है। इसके अलावा आप इसे सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications