Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Benefits Of Elaichi Pani: बिग बॉस 19 में वायरल हुआ इलायची पानी! जानिए खाली पेट इसे पीने के 5 फायदे
Benefits Of Elaichi Pani: इन दिनों बिग बॉस 19 चर्चा का विषय बना हुआ है। हर घर में सलमान खान के इस शो को काफी पसंद कर रहा है। इसी बीच बिग बॉस के घर में अरमान और तान्या की मॉर्निंग रूटीन का एक छोटा-सा हिस्सा अब बड़ा हेल्थ ट्रेंड बन चुका है हम बात कर रहे हैं इलायची पानी (Elaichi Pani) की। जब फैंस ने देखा कि दोनों दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने इलायची पानी से करते हैं, तो सबके मन में यही सवाल उठा आखिर इस ड्रिंक में ऐसा क्या खास है कि इसे सेलेब्स भी रोजाना पीते हैं?
आयुर्वेद के अनुसार, इलायची (Cardamom) सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक औषधि है। इसके बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, डिटॉक्सिफाइंग और डाइजेस्टिव गुण शरीर को अंदर से शुद्ध करते हैं और पूरे दिन ताजगी बनाए रखते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि खाली पेट इलायची पानी पीने से क्या फायदे होते हैं तो पढ़ लीजिए पूरा आर्टिकल।
1. पाचन को बनाए दुरुस्त (Improves Digestion)
इलायची पानी पेट की जलन, गैस और अपच जैसी समस्याओं को कम करता है। यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है। सुबह खाली पेट एक गिलास इलायची पानी पाचन क्रिया को संतुलित रखता है।

2. शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है (Detoxifies the Body)
इलायची में मौजूद डिटॉक्स एजेंट्स शरीर से हानिकारक तत्वों को निकाल देते हैं। इससे लिवर और किडनी हेल्दी रहते हैं। डेली इलायची पानी पीने से बॉडी नेचुरली क्लीन होती है और स्किन भी ग्लो करने लगती है।
3. वजन घटाने में मददगार (Aids in Weight Loss)
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इलायची पानी आपका बेस्ट फ्रेंड बन सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और फैट को बर्न करने में मदद करता है। बता दें कि खाली पेट इलायची पानी पीने से भूख कंट्रोल में रहती है और ओवरईटिंग नहीं होती।
4. हार्ट और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद (Good for Heart & Blood Pressure)
इलायची में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं और दिल को हेल्दी बनाते हैं। इसके नियमित सेवन से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और एनर्जी लेवल बना रहता है।
5. स्किन को बनाता है ग्लोइंग और साफ (Enhances Skin Glow)
इलायची पानी स्किन के अंदर से सफाई करता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण एक्ने, पिंपल्स और ऑयलीनेस को कम करते हैं। खाली पेट पीने से स्किन नैचुरली ग्लो करने लगती है, जैसे अरमान और तान्या की ब्राइट स्किन टीवी पर नजर आती है।
कैसे बनाएं इलायची पानी (How to Make Elaichi Water)
2-3 हरी इलायची लें और हल्का-सा कूट लें।
एक गिलास पानी में रात भर भिगो दें।
सुबह इसे उबालें, गुनगुना होने पर छान लें।
इसे खाली पेट धीरे-धीरे पिएं
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
