Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
इलेक्ट्रिक या मैनुअल, दांतों की सफाई के लिए कौनसा टूथ ब्रश है सही?
electric vs manual toothbrush: सदियो पहले लोग लोग दांतों की सफाई के लिए बबूल या नीम की लकड़ी से बने दातून का इस्तेमाल किया करते थे। ये मुंह की सफाई करने का प्राकृतिक तरीका था और दांतों व मसूड़ों को साफ रखने में मदद करता है। इसके बाद दांत साफ करने के लिए टूथब्रश का ईजाद हुआ। अब आज के समय में दांतों को साफ करने के इलेक्ट्रिक ब्रश में मिलते हैं।
अब लोगों के मन में इन दोनों तरह के टूथ ब्रश के बीच यह सवाल है कि दांत साफ करने के लिए मैन्युअल और इलेक्ट्रिक दोनों तरह के टूथब्रश में से कौन सा ब्रश सही है आइए जानते हैं यहां ...
दांतों की सफाई के लिए इलेक्ट्रिक और मैन्युअल, दोनों तरह के टूथब्रश के अपने-अपने फायदे हैं।

कौन है ज्यादा फायदेमंद
एक्सपर्ट के अनुसार इलेक्ट्रिक टूथब्रश तेज गति से घूमते हैं और मुंह के हर कोने में पहुंचकर सफाई कर पाते हैं। वे दांतों और मसूड़ों पर जमे प्लाक को अच्छे से साफ कर देते हैं। हालांकि, इनका अधिक उपयोग दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। दूसरी तरफ, मैन्युअल ब्रश करते समय हम दबाव व समय पर नियंत्रण रख सकते हैं। यह दांतों व मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यदि सही तकनीक से इस्तेमाल किया जाए तो मैन्युअल ब्रश भी अच्छी सफाई करता है।
जानें दोनों में अंदर
इलेक्ट्रिक टूथब्रश में टाइमर होता है। इस तरह दांतों को अच्छी तरह से साफ करने में मदद मिलती है। इलेक्ट्रिक ब्रश को किसी भी ओर मोड़ना आसान है। वहीं दूसरी ओर मैनुअल टूथब्रश में टाइमर नहीं होता और न ही इसे ज्यादा रोटेट किया जा सकता है। ऐसे में आपको ब्रश करते समय यह पता नहीं चलेगा कि आप कितनी देर ब्रश कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक टूथब्रश को चार्ज करना होता है और वहीं मैनुअल टूथब्रश को चार्ज करने की जरूरत नहीं होती। इसे किसी भी समय इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों ही ब्रश दांतों को सेहतमंद रखने में असरदार हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार दोनों ब्रश में से एक को चुन सकते हैं।
दांतों को सही ढंग से साफ रखने के कुछ आसान टिप्स
ब्रश को 45 डिग्री के कोण पर पकड़कर दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथों से घुमाए।
अच्छी क्वालिटी का ब्रश और फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का प्रयोग करें. यह दांतों को साफ रखने में मदद करता है।
रोजाना ब्रश करने के बाद फ्लॉस करना न भूलें। फ्लॉस से बचे हुए खाद्य अवशेष निकल जाते हैं।
दिन में दो बार और खाना खाने के बाद जरूर ब्रश करें।
नरम ब्रिसल वाले ब्रश का चुनाव करें ताकि वह आसानी से प्लाक हटा सके।
ये टिप्स फॉलो करके आप अपने दांतों की अच्छी तरह से सफाई कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
