Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
Elvish Yadav Case : सांप के जहर का ड्रग के तौर पर कैसे होता है इस्तेमाल, कितने दिन रहता है नशा, जानें नुकसान
Elvish Yadav Snake Venom Controversy : रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चा में आए यूट्यूबर एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ 15 अक्टूबर 2023 को FIR दर्ज करवाई गई थी। आरोप था कि एल्विश यादव फार्म हाउसों में जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से 9 जहरीले सांप और 20 मिलीमीटर जहर बरामद हुआ है। इनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहे सांप और एक रैट स्नेक मिले थे।
नोएडा पुलिस ने सपेरों के कब्जे से बरामद हुए सांपों के जहर को जांच के लिए FSL लैब भेजा था। अब रिपोर्ट आई है कि एल्विश की रेव पार्टी में कोबरा, करैत जैसे सांपों के जहर का इस्तेमाल हो रहा था।

सांप के जहर का उपयोग आमतौर पर मनोरंजन औषधि के रूप में किया जाता है। जिसे रीक्रिएशनल ड्रग नाम दिया गया है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि जहर की कौन सी क्वालिटी मानव शरीर के लिए घातक हो सकती है। इसलिए विशेषज्ञों का सुझाव है कि सांप के जहर के उपयोग से न केवल लत लग सकती है, बल्कि यह मौत के लिए भी जिम्मेदार है । तो आइए जानते हें आखिर कितना खतरनाक है सांप का जहर।
जहर से कैसे बनाया जाता है नशा
देश में 30 प्रतिशत ही सांप जहरीले पाए जाते हैं। इनमें कुछ का जहर सीधे दिमाग पर असर करता है और पैरालिसिस अटैक आता है। जबकि कुछ के जहर का असर खून में होता है और खून जमने लगता है। आमतौर पर नशे के लिए उस जहर का इस्तेमाल किया जाता है जो दिमाग पर असर करता है। सांप के जहर से नशा बनाते वक्त बेहद सावधानी बरती जाती है, खासतौर से डोज हल्की हो इसका ध्यान रखा जाता है। जहर में कुछ दूसरे केमिकल भी मिलाए जाते हैं ताकि ताकि डोज हल्का रहे और सामने वाले को नशा हो और कुछ घंटों के लिए दिमाग सुन्न पड़ जाए। जहां तक बात कोबरा और वाइपर की है इनका जहर खून को जमा देता है। अगर गलती से सांप के जहर से बने नशे को किसी ने ज्यादा मात्रा में ले लिया तो मौत भी संभव है।

क्यों रेव पार्टी में पॉपुलर है सांप का नशा ?
सांप के जहर से पार्टियों में मौज-मस्ती करने वालों को बहुत ज्यादा ऊर्जा मिलती है और वो लंबे समय तक डांस कर सकते हैं। अगर आपने कम मात्रा में जहर लिया है तो आपको 6-7 घंटे और अगर आपने थोड़ा ज्यादा लिया है तो आपको 5-6 दिनों तक नशा रहता है।
कोबरा का जहर है सबसे ज्यादा महंगा
सांप के जहर का इस्तेमाल चिकित्सा पद्धति में तो काफी पहले से होता आया है। कोबरा के जहर से तो कई दवाइयां बनती हैं। खासतौर से भूलने की बीमारी में इनका इस्तेमाल होता है। सांप का जहर बेहद महंगा बिकता है और अगर बात कोबरा की करें तो उसकी तो कोई कीमत ही नहीं है। एक-एक बूंद की कीमत लाखों रुपए तक जा सकती है।
सांप के नशे से चेहरा पड़ सकता है लकवाग्रस्त
अगर कोई कोबरा के जहर से नशा करता है तो कोबरा न्यूरोटॉक्सिन होता है जिसका सीधा दिमाग पर असर होता है। इसके जहर का नशा करने वाले लोगों को आंखों से धुंधला दिखना, गहरी नींद में चले जाना और तो और कई बार आधा चेहरा भी उनका लकवा ग्रस्त हो जाता है। यह बेहद हानिकारक होता है।
ओवरडोज से हार्ट अटैक से भी जा सकती है जान
अगर कोई वाइपर सांपों के जहर के जरिए नशा करता है तो वाइपर सांप हीमो टॉक्सिन होते हैं। इनका जहर शरीर में खून को जमा देता है, जिससे खून का थक्का जम जाता है और दिल पर भी इसका बुरा असर पड़ता है और हार्ट अटैक तक हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications