Latest Updates
-
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
सर्दियों में सुबह-सुबह टहलने जाने से पहले न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है कुछ ऐसा
ठंड के दिनों में मॉर्निंग वॉक से सेहत को कई लाभ होते हैं, जैसे शरीर में ऊर्जा का संचार, मांसपेशियों की मजबूती और मानसिक शांति। लेकिन कुछ गलतियां वॉक के दौरान या उससे पहले स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। वॉक पर जाने से पहले हल्का गर्म पानी पीना और सही कपड़े पहनना जरूरी है।
शरीर को ठंड से बचाने के लिए वॉर्म-अप एक्सरसाइज करें। बहुत ज्यादा या कम खाना खाने से बचें। ठंड के मौसम में अत्यधिक तेज़ गति से वॉक करने से बचें, क्योंकि इससे मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। वॉक के बाद शरीर को ठंडा न होने दें और सही तरीके से कूल-डाउन करें।

ठंडा पानी न पिएं
सुबह बिस्तर से उठते ही ठंडा पानी पीने की आदत से बचना चाहिए, क्योंकि यह हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। ठंडा पानी दिल पर असर डालता है और यह हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले गुनगुना पानी पीना अधिक फायदेमंद होता है। गुनगुना पानी पीने से शरीर में ऊर्जा का संचार अच्छे से होता है, जिससे वॉक के दौरान अधिक ताकत और ताजगी महसूस होती है। इसलिए, मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले हमेशा गुनगुना पानी पीने की आदत
चाय या कॉफी पीने से बचे
मॉर्निंग वॉक से पहले चाय या कॉफी पीने से शरीर और दिल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सर्दियों में गर्म पेय पीने के बाद ठंडे मौसम में बाहर जाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जब आप घर के अंदर रहते हैं, तो वातावरण गर्म रहता है, लेकिन चाय या कॉफी पीकर सैर करने से शरीर में असंतुलन हो सकता है। इससे आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इसलिए, गर्म पेय पदार्थ वॉक के बाद पीना चाहिए, ताकि शरीर को आराम और ताजगी मिले।
सिर धोकर बाहर न निकले
सिर को भिगोकर या नहाकर बाहर जाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, खासकर ठंडे मौसम में। जब आप सिर भिगोकर या नहाकर बाहर निकलते हैं, तो शरीर का तापमान और बाहर का तापमान अलग-अलग होता है, जिससे खांसी, जुकाम और दिमागी नसों पर तनाव हो सकता है। शरीर के तापमान को संतुलित करने के लिए समय की आवश्यकता होती है। यदि आप बिस्तर से उठते ही नहाते हैं या सिर भिगोकर बाहर जाते हैं, तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। वॉक के बाद आधा घंटा या एक घंटे का समय दें, फिर स्नान करें और सिर भिगोने से बचें। वॉक के दौरान सिर को ढककर रखना सुरक्षित रहता है।
गर्म कपड़े पहनकर निकले
मॉर्निंग वॉक पर घर से बाहर निकलते समय हमेशा गर्म कपड़े पहनें, साथ ही जूते, ग्ल्वस और टोपी लगाना न भूलें। वॉक शुरू करने से पहले हल्की वार्म-अप या एक्सरसाइज करें ताकि शरीर का तापमान बाहरी तापमान से मेल खा सके। वॉक में तेज़ गति से शुरुआत न करें, पहले धीरे-धीरे चलें और फिर गति बढ़ाएं। 45 मिनट तक वॉक करें, फिर आराम करें और पौष्टिक नाश्ता करें। इन टिप्स से आपकी मॉर्निंग वॉक सुरक्षित और लाभकारी होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications