Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए EX CM नवीन पटनायक, उमस भरी गर्मी में आप न करें ये भूल
Naveen Patnaik Hospitalised: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बीते दिन रविवार को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक्स सीएम का निजी अस्पताल SUM में इलाज चल रहा है। दरअसल, नवीन पटनायक को असहजता महसूस होने की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान पता चला कि पूर्व मुख्यमंत्री को डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई थी। हालांकि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है, और उनका लेटेस्ट वीडियो आया है जिसमें वो ठीक दिखाई दे रहे हैं और डॉक्टरों से बात कर रहे हैं।
दरअसल, उमस भरी गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान में डिहाइड्रेशन एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन जाती है। जब शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, तो यह शरीर के सामान्य कार्यों को प्रभावित करती है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं क्या है डिहाइड्रेशन और इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय।

डिहाइड्रेशन क्या है?
डिहाइड्रेशन तब होता है जब शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा कम हो जाती है और वह अपने कामकाज के लिए जरूरी पानी और खनिज लवण (सोडियम, पोटैशियम, क्लोराइड) बनाए नहीं रख पाता। इस समस्या में अगर समय रहते इलाज नहीं हुआ तो जान भी जा सकती है। ऐसे में शुरुआती लक्षण देखते ही डॉक्टर से संपर्क करें और उससे पहले घरेलू इलाज कर सेहत का ध्यान रखें।
डिहाइड्रेशन के लक्षण
सिरदर्द और चक्कर आना
मुंह और होंठों का सूखना
ज्यादा पसीना आना या पसीना बिल्कुल न आना
पेशाब का कम या गहरा पीला होना
थकान और कमजोरी
तेज दिल की धड़कन
त्वचा का सूखना और लचीलापन कम होना

डिहाइड्रेशन के कारण
गर्मी और उमस में पसीने के जरिए ज्यादा पानी निकलना
पर्याप्त पानी न पीना
लंबे समय तक धूप में रहना
डायरिया या उल्टी होना
शारीरिक परिश्रम और एक्सरसाइज के दौरान पानी की कमी होना
डिहाइड्रेशन से बचाव के उपाय
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं (8-10 गिलास)।
नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी जैसे तरल पदार्थ लें।
उमस भरी गर्मी में सीधे धूप से बचें और हल्के, सूती कपड़े पहनें।
बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें।
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उनमें डिहाइड्रेशन जल्दी होता है।
कैफीन और अल्कोहल से बचें क्योंकि यह शरीर को और ज्यादा डिहाइड्रेट कर देते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
