Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मैलिग्नेंट लिम्फोमा से हुआ Suzuki Motor के पूर्व सीईओ ओसामु सुजुकी का निधन, इस खतरनाक कैंसर के बारे में जाने
Osamu Suzuki passes away : सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन ओसामु सुजुकी का 94 वर्ष की उम्र में मैलिग्नेंट लिम्फोमा से निधन हो गया। दुनियाभर में सुजुकी के विस्तार और पहचान का श्रेय ओसामु को ही जाता है। उनके प्रयासों से सुजुकी की छोटी कारों और मोटरसाइकिलों ने वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता हासिल की।
ओसामु कई दशकों तक कंपनी से जुड़े रहे और दो बार चेयरमैन बने। इस पद पर सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले वे व्यक्ति थे। आइए जानते आखिर मैलिग्नेंट लिम्फोमा क्या है और इसके लक्षण और बचाव।

मैलिग्नेंट लिम्फोमा क्या है? (What is Malignant Lymphoma)
मैलिग्नेंट लिम्फोमा एक प्रकार का कैंसर है, जो शरीर की लिम्फेटिक प्रणाली (lymphatic system) में होता है। लिम्फेटिक प्रणाली शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने और संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। इसमें लिम्फ नोड्स, प्लीहा (spleen), बोन मैरो (bone marrow), और थाइमस (thymus) शामिल हैं।
प्रकार
मैलिग्नेंट लिम्फोमा के मुख्यतः दो प्रकार होते हैं:
- हॉजकिन लिम्फोमा (Hodgkin Lymphoma)
- नॉन-हॉजकिन लिम्फोमा (Non-Hodgkin Lymphoma)
लक्षण
गर्दन, बगल या जांघ में सूजी हुई लिम्फ नोड्स
बुखार और ठंड लगना
लगातार थकान
अचानक वजन कम होना
रात में पसीना आना
सांस लेने में दिक्कत या सीने में दर्द
त्वचा पर खुजली
इलाज
कीमोथेरपी: कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने के लिए दवाइयों का उपयोग।
रेडियोथेरपी: प्रभावित क्षेत्र पर रेडिएशन से कैंसर का इलाज।
इम्यूनोथेरपी: शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कैंसर से लड़ने में सक्षम बनाना।
स्टेम सेल ट्रांसप्लांट: बोन मैरो को पुनर्जीवित करने के लिए।
सर्जरी: कुछ मामलों में प्रभावित लिम्फ नोड्स को हटाना।
प्रारंभिक अवस्था में इसका पता लगाना और सही इलाज करना जीवन बचाने में मदद कर सकता है। डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
