Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
आई ड्रॉप यूज करते हुए 10 में से 9 करते हैं ये गलतियां, गलत तरीका छिन सकती है आंखों की रोशनी
आई ड्रॉप, आंखों से जुड़ी कई परेशानियों का इलाज करता है, आंखों के इंफेक्शन से लेकर ग्लूकोमा तक की समस्या आई ड्रॉप के इस्तेमाल से ठीक की जा सकती है। वैसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप आई ड्रॉप्स का उपयोग क्यों कर रहे हैं, उनका सही तरीके से उपयोग करना सबसे अहम बात है। सही तरीके से आई ड्रॉप का
इस्तेमाल करने से आई ड्रॉप भी सही तरीके से अपना काम करती है। आई ड्रॉप्स का सही और आसानी से उपयोग करने के तरीके के बारे में, हम यहां स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं। छोटी सी गलती से आपको साइडइफेक्ट भी हो सकता है।

स्टेप बाय स्टेप
* आई ड्रॉप यूज करने से पहले हाथों को साबुन और पानी से धोएं और उन्हें एक साफ तौलिये या नैपकिन से सुखाएं। साबुन और पानी की जगह आप हैंड सैनिटाइज़र भी इस्तेमाल में ले सकते हैं।
* ड्रॉप पर लिखे निर्देश जरुर पढ़े।
* बोतल के ढ़क्कन को अच्छे से साफ करें।
* एक्सपायरी डेट जरुर चैक करें।
* ड्रॉपर के टिप को चैक करें, गंदा होने की स्थिति में तुरंत बदलकर नया बोतल ले।
आई ड्रॉप को डालने का सही तरीका क्या है?
* आई ड्रॉप डालते समय पीठ के बल लेटना चाहिए।
* ड्रॉप हमेशा आंखों के बीचोंबीच डाली जानी चाहिए।
* आई ड्रॉप डालने के बाद अपनी आंखों को कुछ समय के लिए बंद कर लें।
* अगर ड्रॉप आंखों के इधर-उधर फैल गया है तो उसे साफ कपड़े से साफ करें।
* दूसरी आंख में ड्रॉप डालना है तो 10 मिनट इंतजार करें।
* बोतल को निर्देशानुसार स्टोर करें।

एक्सपायरी आई ड्रॉप के साइडइफेक्ट
* एक्सपायरी या पुरानी हो चुकी आई ड्रॉप को अपनी आंखों में डालने से आंखों में जलन हो सकती है। इसके अलावा इनमें तेज खुजली भी हो सकती है।
* पुरानी आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा पैदा हो सकता है। क्योंकि हमारी आंखों में नमी होती है, इसलिए बैक्टीरिया के पनपने का जोखिम ज्यादा रहता है। आई ड्रॉप का इस्तेमाल गलत तरीके से करने से या ड्रॉपर को गंदे हाथों से छूने से आपकी आंखों में बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है।
* अगर आप खुली हुई या फिर पुरानी आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी इस लापरवाही से आपकी आंखों की रोशनी जा सकती है। हमेशा डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें और
* एक्सपायरी डेट जरुर चैक करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
