Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Eye Flu: एम्स ने दी चेतावनी, आई फ्लू में न करें ये एक गलती, जा सकती है आंखों की रोशनी, दी ये सलाह
दिल्ली सहित देश के अधिकतर राज्यों में इन दिनों आई फ्लू के मामले देखने को मिल रहे हैं। आई फ्लू को बोलचाल की भाषा में आंख आना भी कहा जाता है। अक्सर देखा जाता है कि आई फ्लू होने पर लोग बाजार से कोई भी आई ड्रॉप लेकर आंखों में डाल लेते हैं।
ऐसा करना आपकी आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आंखें खराब होने और रोशनी कमजोर होने का खतरा रहता है। यह बात एम्स (AIIMS) के डॉक्टरों ने कही है।

क्या कहा एम्स ने?
ज्यादातर लोग बिना किसी सलाह के आई फ्लू के इलाज के लिए स्टेरॉयड का इस्तेमाल कर रहे हैं। एम्स ने इसके इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी है। AIR पर छपी रिपोर्ट में एम्स के डॉ. जेएस टिटियाल ने कहा कि आंखों में स्टेरॉयड वाली आई ड्रॉप के इस्तेमाल के दो हफ्ते बाद कॉर्निया पर धब्बे होने और आंखों का दबाव बढ़ने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि एम्स ने अपने उपचार प्रोटोकॉल में स्टेरॉयड को शामिल नहीं किया है और इसे बहुत ज्यादा जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह पर दिया जाना चाहिए।
आईफ्लू से बचाव के तरीके
- हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं
- आंखों को छूने या रगड़ने से बचें
- दूषित पानी में स्विमिंग न करें
- बचाव के लिए चश्मा पहनें
इन बातों का रखें ख्याल
डॉक्टर की सलाह पर आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें
आंखों को साफ करने के लिए कॉटन और ठंडे पानी का इस्तेमाल करें
आंखों को धोने के लिए माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करें
आई ड्रॉप डालने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें
अगर एक आंख लाल नहीं है, तो दोनों आंखों के लिए एक ही ड्रॉप यूज करने से बचें
आंखों को रगड़े नहीं, इससे लक्षण बिगड़ सकते हैं
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
