Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Eye Flu Repeat : दूसरी बार आ गई आंख! दोबारा न हो आईफ्लू इसलिए ये गलती करने से बचें
Eye Flu Repeat Cases Increase : हाल के दिनों में ऐसे कई केस सामने आए हैं जिनमें लोगों को आई फ्लू रिपीट हुआ है। आई स्पेशलिस्टों के मुताबिक इन मामलों में मरीज ने सीधे मेडिकल स्टोर से आई ड्रॉप लिए और उनका उपयोग किया। ये ड्रॉप स्टेरॉयड युक्त थे। इस कारण इनको दोबारा संक्रमण हो सकता है।
आईफ्लू से बचने के लिए डॉक्टर को दिखाकर ही सही आईड्रॉप ले, वरना दोबारा आंख आने की या कंजक्टिवाइटिस की नौबत आ सकती है।

दूसरी बार में ज्यादा मुश्किल
पहली बार के मुकाबले रिपीट संक्रमण ज्यादा कष्ट दायक साबित हो रहा है। पहली बार में जहां मरीज को तीन से चार दिन में राहत मिल गई थी, वहीं रिपीट संक्रमण हफ्तेभर या फिर उससे भी ज्यादा लंबा चल रहा है। लोगों को आंखों में असहनीय दर्द और आसपास सूजन के साथ ही साथ आंखें लाल होने की शिकायत भी हो रही है।
बाहर से ड्रॉप लेने से बचें
अगर आपको आई फ्लू है तो सीधे मेडिकल स्टोर से आई ड्रॉप लेकर आंखों में न डालें। इससे अस्थायी तौर पर आपको राहत तो मिल सकती है, लेकिन आई फ्लू रिपीट होने का खतरा भी बढ़ जाता है। दवाई की दुकान से ड्रॉप लेकर आंख में डालने से फौरी राहत तो मिल जाती है पर आंखों के पास सूजन आने का खतरा रहता है।
आई फ्लू के लक्षण
आई फ्लू बहुत ज्यादा गंभीर नहीं होता है और आंख को कोई स्थायी नुकसान पहुंचाए बिना एक या दो सप्ताह के भीतर ठीक हो जाता है। हालांकि आपको इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके लक्षणों में शामिल हैं-
- आंखों का लाल होना
- आंखों में सफेद रंग का कीचड़ आना
- आंखों से पानी बहना
- आंखों में सूजन के साथ दर्द की शिकायत इससे बचाव के लिए व्यक्ति को मरीज को छूने, संक्रमित व्यक्ति के कपड़ों का उपयोग नहीं करने तथा संक्रमित व्यक्ति को आंखों पर काला चश्मा का इस्तेमाल करना चाहिए।

आई फ्लू को फैलने से रोकने के लिए क्या करें
डॉक्टर ने बताया कि यह एक संक्रामक रोग है इसका मतलब संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल सकता है इसलिए इससे बचने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें, जैसे-
- आंखों को गुनगुने पानी से क्लीन करें।
- संक्रमित व्यक्ति काला चश्मा पहनकर रखे।
- टीवी या मोबाइल देखने से बचें।
- आंखों को बार-बार छूने से बचें।
- आंखों को साफ करने के लिए गंदे कपड़े का इस्तेमाल न करें।
- आंखों को छूने के बाद साबुन से हाथ धोना न भूलें।
- किसी से भी आई टू आई कांटेक्ट न बनाएं ।
- हाथों को बार-बार धोना चाहिए।
- आंखों को साफ कपड़े से ही साफ करना चाहिए।
- आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोएं।
- किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
- संक्रमित को नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
