National Dengue Day 2023 : क्‍या डेंगू के मच्‍छर सिर्फ दिन में ही काटते हैं? जाने पूरा सच

National Dengue Day 2023 : बहुत से लोग अक्सर इस बात से अंजान हैं कि डेंगू के मच्छर रात के समय में भी काट सकते हैं। हालांकि डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों द्वारा काटे जाने की संभावना दिन के समय अधिक होती है।

लेकिन वे रात में भी किसी व्यक्ति को काट सकते हैं और संक्रमण का कारण बन सकते हैं। जी हां, आज हम आपको इस आर्टिकल में डेंगू से जुड़े कुछ ऐसे ही फैक्‍ट बताएंगे क‍ि जो आपको नहीं मालूम थे।

Fact Check: Is it true that the dengue mosquito bite at Day? In Hindi

रात में काटता है डेंगू मच्‍छर?
डेंगू का मच्छर साफ पानी में भी पनपता है इसलिए ये आसानी से पैदा हो सकते हैं, वहीं डेंगू का मच्छर दिन में ही नहीं बल्कि रात में काटता है। वैसे, तो डेंगू के मच्छर दिन में सुबह के वक्त सबसे ज्यादा काटता है लेकिन अंधेरा होने के बाद भी डेंगू के मच्छर काट सकते हैं। हालांकि ये रात में उसी जगह होते हैं जहां लाइट होती है। इसलिए रात में लाइट में मच्छरों के काटने से भी डेंगू का डर कायम रहता है। डेंगू फैलाने वाले एडीजी मच्छर ज्यादातर सुबह और शाम के समय लोगों को काटते हैं।

डेंगू के मच्‍छर ऊंचाई पर नहीं काटते हैं?
ये सच है कि डेंगू के मच्छर 3 फुट से ज्यादा ऊंचा नहीं उड़ सकते हैं। इस कारण ये मच्‍छर सिर्फ लोअर लिंब्स पर ही इसका डंक मारते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि आप उंचाई पर रहते हैं तो डेंगू के चपेट से पूरी तरह सुरक्षित हैं। अगर आपके आसपास कोई डेंगू का मरीज बिना मच्‍छरदानी का रह रहा है, तो दूसरे मच्छर आपके उस मरीज के संपर्क में आने के बाद आपको डेंगू दे सकते हैं।

लक्षण
संक्रमित होने के बाद डेंगू के हल्के लक्षण चार से सात दिनों के अंदर नजर आने लगते हैं। डेंगू होने पर ये लक्षण हैं-
- बुखार (104° F)
- सिरदर्द
- मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द
- उल्टी
- जी मिचलाना
- आंखों में दर्द होना
- त्वचा पर लाल चकत्ते होना
- ग्लैंड्स में सूजन होना

क्‍या करें?
डेंगू बुखार से बचने के लिए सबसे पहले आपको मच्छरों से बचना होगा। बाहर निकलते समय आपको पूरी बांह का कपड़ा पहनना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको डेंगू के लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए और इलाज लेना चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion