Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
How to Identify Fake Almonds : कहीं आप भी नकली बादाम तो नहीं खा रहे, ऐसे करें पहचान
हम सभी बचपन से यही सुनते आए है कि दिमाग तेज करना है या घोड़े जैसी ताकत चाहिए तो रोज़ बादाम खाए। लेकिन मिलावट के इस दौर में अब असली चीजें इतनी आसानी से कहा मिलती है। यही कारण है कि आजकल बाजार में असली के साथ नकली बादाम भी खूब बिक रहे है।
आश्चर्य की बात ये है कि अधिकांश लोगों को तो ये पता भी नहीं होता कि जिस बादाम को वो शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए खा रहे है, वो उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है। ऐसे में जरूरी है कि असली और नकली बादाम के बीच फर्क समझा जाए। तो आइए जानते है कि असली और नकली बादाम के बीच के अंतर को कैसे समझें।

कैसे करें मिलावटी बादाम की पहचान
पैकिंग से करें पहचान
जो मिलावटी बादाम होती है, उसमें लाल रंग के कण दिखाई दे सकते है। इसलिए जितना संभव हो पारदर्शी पैकेट वाले बादाम खरीदे, ताकि आप अच्छे से देख पाए कि बादाम असली है या नकली।
बादाम से तेल निकाल लेना
आज के इस जमा़ने में हर चीज नकली मौजूद है। ऐसे में नकली बादाम को इतना आसान तरीके से असली बना दिया जाता है कि हम समझ ही नहीं पाते कि हम गलत चीज खरीद रहे है। लेकिन आपको ये बात समझनी होगी कि बादाम के अंदर एक नेचुरल ऑयल होता है, जिसमें काफी मात्रा में न्यूट्रीशंस होता है। जिसे अगर बादाम से निकाल दें तो बादाम खोखला माना जाता है। हालांकि, बादाम से तेल निकालना इतना भी आसान नहीं है, लेकिन टेक्नोलॉजी के इस युग में इस काम को आसानी से अंजाम देने वाली मशीनें बाजार में मौजूद हैं। लेकिन फिर भी थोड़ी-सी सूझबूझ हमें गलत चीज चुनने से रोक सकती है। जैसे नकली बादाम की पहचान करने के लिए आप कुछ बादाम को एक कागज पर दबाकर देखें। अगर इसमें पर्याप्त ऑयल मौजूद होगा, तो कागज पर ऑयल के निशान रह जाएंगे।
बादाम पर पॉलिश
बादाम का रंग समय के साथ बदलता जाता है। जी हां, बादाम जैसे-जैसे सूखता जाता है, उसका रंग भी गहरा होता रहता है और उसे फ्रेश दिखाने के लिए उस पर हल्के रंग की पॉलिश की जाती है। हालांकि, नकली बादाम की पहचान करना इतना भी मुश्किल नहीं है। कुछ ट्रिक की मदद से आप मिलावटी बादाम को आसानी से पहचान सकते हैं। इसके लिए कुछ बादाम लेकर हथेली के बीच में रगड़ें। ध्यान रखें कि, अगर बादाम पर पॉलिश की गई होगी, तो वह हथेली पर रंग छोड़ देगा। ऐसे में आप ये आसानी से समझ पाएंगे कि ये नकली बादाम है।
बादाम में खुबानी की गिरी
जो लोग नकली बादाम बनाने का बिजनेस चलाते है वे उसमें खुबानी की गिरी मिला देते हैं, जो कि काफी हद तक बादाम की तरह ही दिखती है। लेकिन गौर करने की बात ये है कि इनका आकार और रंग बादाम से थोड़ा हल्का होता है। ऐसे में आप इन्हें देखकर आसानी से मिलावटी बादाम की पहचान कर सकते हैं।
बादाम खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
- खुले बादाम कभी ना खरीदें, हमेशा पारदर्शी पैकेट वाले बादाम ही खरीदें।
- कभी भी वजन में भारी बादाम ना खरीदें। क्यूंकि कम वजन वाले बादाम ज्यादा अच्छे माने जाते है।
- जिन बादाम में छेद नजर आए, वो बादाम ना खरीदें।
नोट
सभी ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका ना सिर्फ टेस्ट दमदार होता है, बल्कि इसमें न्यूट्रीशंस भी खूब भरा होता है। फेस्टिवल सी़जन में इनकी डिमांड और ज्यादा बढ़ जाती है। चाहे बात मेहमानों का स्वागत करने की हो या फिर किसी को गिफ्ट देने की, अधिकांश लोगों की पहली पसंद बादाम होती है। जिस कारण त्यौहारी सी़जन में इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है और यही मौका देखकर मुनाफाखोर बाजार में मिलावटी बादाम उतार देते है। मिलावटी बादाम ना सिर्फ आपके लिए महंगा सौदा साबित होती है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आप जब भी बादाम खरीदें, तो हमारे द्वारा बताए गई चीजों से आसान-सा टेस्ट जरूर ले लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
