Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
सावधान: बाजार में बिक रहा सीमेंट से बना लहसुन, दिखने में असली जैसा, ऐसे नकली का पता लगाए
How to Identify Fake Garlic : रसोई में लहसुन बहुत जरूरी है इसके बिना खाने का स्वाद नहीं आता है। इन दिनों लहसुन के भाव आसामन छू रहीं हैं। लेकिन इसी बची महाराष्ट्र के अकोला शहर में एक चौंकान्ने वाला मामला सामने आया है।
जहां एक फेरीवाले ने असली लहसुन के नाम पर लोगों को नकली लहसुन बेचकर ठग लिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह लहसुन सीमेंट से बनकर तैयार किया जाता है। जो दिखने में तो बिल्कुल असली से नजर आते हैं लेकिन अंदर सिर्फ सीमेंट होता है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रोजमर्रा की इस्तेमाल में आने वाली चीजों में मिलावट की वजह से आम जनता खूब परेशान हो रही है। अभी तक मसालों की मिलावट की खबरे सामने आ रही थी लेकिन अब सीमेंट के लहसुन की खबरों ने हर किसी को चौंका दिया है।

यह नकली लहसुन देखने में सफेद और अट्रैक्टिव लगते है, लेकिन इसे बनाने में सीसा और अलग मेटल्स का इस्तेमाल में किया गया है, जिससे यह असली लहसुन जैसा दिखता है। वीडियो में यह भी बताया गया है कि इसे क्लोरीन और ब्लीच से सफेद बनाए रखा जाता है। इसलिए, इस नकली लहसुन की पहचान करना जरूरी है ताकि आप और आपके परिवार को इसके नुकसान से बचाया जा सके। आज हम आपको नकली लहसुन की पहचान करने के आसान तरीके और इससे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
देशभर में लहसुन के दाम फिलहाल आसमान छू रहे हैं। इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र के अकोला में कुछ फेरीवाले नागरिकों को सीमेंट से बना नकली लहसुन बेचकर धोखा दे रहे हैं। #Garlic #Maharashtra #Akola
— सत्य सनातन भारत (Modi ka parivar)🚩🙏🕉️🙏🕉 (@NirdoshSha33274) August 18, 2024
इनपुट्स: धनंजय साबले pic.twitter.com/Q4v1hZBhR9
कैसे बनता है नकली लहसुन
नकली लहसुन को तैयार करने का प्रोसेस बहुत ही चौंकाने वाला है। यह लहसुन दिखने में असली लहसुन जैसा ही होता है, लेकिन इसकी सामग्री अलग होती है।
- नकली लहसुन सीमेंट से बनाया जाता है।
- नकली लहसुन को सफेद बनाने के लिए लेड (सीसा) और क्लोरीन का उपयोग किया जाता है।
- लहसुन को और सफेद रंग देने के लिए ब्लीच का भी उपयोग होता है।
नकली लहसुन की पहचान कैसे करें
- नकली लहसुन बहुत सफेद होता है। इसमें कोई धब्बे नहीं दिखते।
- असली लहसुन के नीचे धब्बे हो सकते हैं। यदि लहसुन पूरी तरह से सफेद है, तो यह नकली हो सकता है।
- नकली लहसुन का स्वाद असली जैसा होता है, इसलिए स्वाद पर पूरी तरह भरोसा न करें।
- लहसुन को खरीदते हुए एक लहसुन छिलकर देखें।
- लहसुन को हल्का सा दबाकर देखें असली लहसुन तुरंत दब जाएंगे और उनमें से तेज गंध आने लगेगी।
खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखें
- हमेशा सब्जी या फल जान पहचान की दुकान से ही खरीदे और अगर कोई शिकायत हो तो तुरंत जाकर उससे बात करें।
- अगर कोई फेरीवाला सस्ते में सब्जी या फल बेच रहा हैं, तो सस्ते के लालच में बल्क में खरीदने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
