Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
कोटा में 7 हजार लीटर नकली घी जब्त, खराब बटर ऑयल से कर रहे थे तैयार, जानें कैसे पहचानें असली घी!
how to identify if Ghee is Original : कोटा में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। जांच के दौरान घी का रंग और खुशबू अलग मिली। करीब 24 लाख रुपए का सामान जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री में फैक्ट्री में लोकप्रिय ब्रांडों के डुप्लिकेट घी बनाए जाते थे जो बटर ऑयल तैयार किए जाते थे। इसके बाद इन्हें घी के डिब्बे में पैकिंग करके सस्ते दामों में बेचा जाता था। आए दिन टीवी-अखबारों में नकली या मिलावटी घी मिलने की खबरे सुनने को मिलती है।
बता दें कि मुनाफाखोर घी में आलू, शकरकंद, इंजन ऑयल और बटर ऑयल, हाइड्रोजेनेटेड तेल या फिर नारियल तेल की मिलावट करते हैं। ऐसे में आप कुछ तरीकों से घर बैठे पता कर सकते हैं कि मार्केट से जो घी आप खरीदकर लाएं हैं वो असली है या नकली।

पानी का करें इस्तेमाल
असली घी की पहचान के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच घी डाल कर दें। अगर घी पानी में ऊपर की ओर तैरने लगे तो समझ लें कि ये घी असली है। जबकि नकली घी पानी में तैरने की बजाय बर्तन में डूब जाता है।
हाथ पर रखकर टेस्ट करें
घी की असलियत जांच करने के लिए थोड़ा सा घी लेकर इसको हथेलियों पर रगड़े असली घी हथेली पर पिघलने लगेगा जबकि नकली की जैसे का तैसा बना रहेगा।
रंग से पहचान करें
घी का रंग देखकर भी आप असली और नकली होने का अंदाज लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच घी को किसी बर्तन में डालकर गर्म करें। अगर घी पिघलने पर घी का रंग हल्का सा ब्राउन दिखे तो समझ लें कि असली है। नकली घी आसानी से नहीं पिघलता हैं और इसके रंग में भी बदलाव नहीं आता है।
तापमान से चैक करें
असली घी कम तापमान पर भी आसानी से पिघल जाता है जबकि नकली घी पिघलने में बहुत समय लेता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
