Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
प्लेबॉय की इस मशहूर मॉडल की लंग कैंसर से हुई मौत, जानें कितनी खतरनाक हैं ये बीमारी
Angela Jay Passes Away Due to lung cancer : प्लेबॉय मैग्जीन की मॉडल और पेज 3 गर्ल रह चुकी एंजेला जे का लंग कैंसर के चलते निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, एंजेला जे काफी लंबे समय से इस गंभीर बीमारी से परेशान थी। आपको बता दें कि यूनाइटेड किंगडम के न्यूजपेपर 'द सन' के हेड ने जैसे ही एंजेला जे को पहली बार देखा, उन्हें मॉडल साइन कर लिया।
इसके बाद 'द सन' के मेन पेज इस मॉडल का चेहरा छाया रहता था। उसके बाद एंजेला कई फेमस मैग्जीन और विज्ञापनों में अपनी खूबसूरती बिखेरती हुई नजर आई। आइए जानते हैं क्या होता है लंग कैंसर और उसके लक्षण क्या हैं?

लंग कैंसर क्या है? (What is Lung cancer)
फेफड़ों में होने वाले कैंसर को लंग कैंसर कहते है। फेफड़े श्वसन प्रणाली का मुख्य हिस्सा होते हैं, जो सांस लेते हुए ऑक्सीजन का फिल्टर करके शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचाते हैं और सांस छोड़ते समय कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर से निकालते हैं।
लंग कैंसर के लक्षण ( Lung cancer Symptoms )
- तीन सप्ताह से ज्यादा दिनों तक खांसी रहना
- छाती में इंफेक्शन होना
- खांसी के साथ खून निकलना
- सांस लेने में मुश्किल होना या खून निकलना
- थकान
- भूख न लगना
- वजन कम होना
- चेहरे या गर्दन में सूजन
- आवाज कम होना
- छाती में घरघराहट होना

लंग्स कैंसर के कई वजह हो सकती है? (Lung Cancer Cause)
लंग्स कैंसर के कई कारणों से हो सकती है जैसे, जेनेटिक, उम्र, स्मोकिंग और पैसिव स्मोकिंग, खराब लाइफ स्टाइल, जेनेटिक भी फेफड़ों की कैंसर की वजह बन सकती है।
किन लोगों को है ज्यादा खतरनाक
एक्सपर्ट की मानें तो लंग कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों पर मंडराता हैं जो जरुरत से ज्यादा स्मोकिंग करते हैं या जो लंबे समय तक पैसिव स्मोकिंग की जद में रहते हैं। इसके अलावा यह बीमारी आनुवांशिकता की वजह से भी आपको बीमार बना सकती है। शहरों में प्रदूषण और खराब क्वालिटी की हवा भी आपके फेफड़ों को लंबे समय तक बीमार बनाने के बाद ये भयंकर बीमारी दे सकती है।
लंग कैंसर से बचाव
आपको बता दें कि लंग कैंसर की गिनती सबसे खतरनाक कैंसर में होती है। इसके लक्षण सामने आने तक मरीज काफी बीमार हो चुका होता है। ऐसे में हम आपको लंग कैंसर से बचने के कुछ कारगर बता रहे हैं-
- स्मोकिंग न करें
- पैसिव स्मोकिंग से बचें
- हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की कोशिश
- ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें
-पॉल्यूशन में मास्क का इस्तेमाल करें।
लंंग कैंसर का इलाज (Lung cancer Treatment)
लंग कैंसर का इलाज मरीज के लक्षणों और बीमारी किस हद तक फैल चुकी हैं। इन बातों पर निर्भर करती है। इसमें दवाइयों, कीमोथेरेपी और इम्यूनोहिस्टोकेमिस्ट्री जैसे ट्रीटमेंट का सहारा लिया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
