Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Father's Day 2023: शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक, 50 साल के पार भी फिट हैं ये बॉलीवुड के सुपरडैड
Father's Day 2023: वो दिन गए जब एक निश्चित उम्र के बाद अभिनेता अपने लुक्स और फिटनेस पर ध्यान देना बंद कर देते थे। सोशल मीडिया के जमाने में आज बॉलीवुड के कई सितारों ने यह साबित कर दिया है कि वे बेहतरीन तरीके से उम्रदार हो रहे हैं और बढ़ती उम्र तो महज इनके लिए एक नम्बर हैं।
फादर्स डे के मौके पर आइए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड के सबसे फिट डैड्स पर जिन्होंने उम्र का 50 का आकड़ा तो पार कर लिया है लेकिन आज फिटनेस के मामले में यंगस्टर्स को कड़ा मुकाबला देते हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक को शामिल किया है।

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में शुमार हैं। उनका रुटीन काफी अनुशासित है। वे हेल्दी डाइट लेते हैं। उनका सोने का समय निश्चित है और वे स्मोकिंग और शराब से भी दूर रहते हैं। यहीं कारण है कि 55 साल में भी यंग और फिट नजर आते हैं।

अनिल कपूर
अनिल कपूर की फिटनेस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी उम्र को लेकर आए दिन मीम्स बनाए जाते हैं। अनिल कपूर 65 साल के हो चुके हैं लेकिन जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है वैसे- वैसे वे पहले से ज्यादा यंग नजर आने लगे हैं। पिछले साल नाना बन चुके अनिल कपूर खुद को फिट बनाए रखने के लिए कई तरह की थैरेपीज और एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा वो समय पर सो जाते हैं।

शाहरुख खान
शाहरुख खान यूं तो कई बार कह चुके हैं कि वे बेहद कम सोते हैं और वे अपनी डाइट को लेकर भी कठोर नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी फिटनेस से साबित किया है कि उन्हें बादशाह ऑफ बॉलीवुड कहा जाता है। 57 साल की उम्र में भी शाहरुख खान अपनी फिटनेस पर खूब काम करते हैं। इस साल शाहरुख की बेटी सुहाना बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है।
सैफ अली खान
सैफ अली खान कभी भी मस्क्युलर लुक के फैन नहीं रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने आपको लगातार मेंटेन किया है। यही कारण है कि वे 52 की उम्र में काफी फिट नजर आते हैं। वे अपने रोल्स के साथ तो एक्सपेरिमेंट करते ही हैं साथ ही कार्डियो, योगा, किक बॉक्सिंग जैसी चीजों एक्सरसाइज से खुद को फिट रखते हैं। उनके अपीयरेंस को देखकर कोई नहीं बोलेगा कि वो सारा अली खान के पिता है।
सुनील शेट्टी
जब से सुनील शेट्टी ने 50 का आंकड़ा पार किया है, उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है। सुनील शेट्टी आए दिन सोशल मीडिया में अपने वर्कआउट और एक्सरसाइज की फोटोज शेयर करते रहते हैं। इसी साल ससुर बन चुके सुनील शेट्टी 61 की उम्र में भी काफी यंग, डेसिंग और मस्क्युलर नजर आते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications