Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Father's Day 2023: 50 साल के बाद हर पिता के लिए जरुरी हैं ये हेल्थ चेकअप, आज ही कराएं ये टेस्ट
Important Tests For Dads Over 50 : पुरुषों की बढ़ती उम्र के साथ बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में बीमारियों से बचने के लिए जरुरी है कि नियमित तौर पर पुरुषों को 50 का आंकड़ा छू लेने पर ही कुछ जरूरी शारीरिक टेस्ट करवा लेने चाहिए।
अगर आप भी अपने पिता की हेल्थ को लेकर चिंतित रहते हैं और ताउम्र उन्हें स्वस्थ देखना चाहते हैं, तो आपको उनके 50 की उम्र के बाद नियमित तौर पर हेल्थ से जुड़े ये चैकअप और टेस्ट करवाते रहना चाहिए। जानें, कौन-कौन से टेस्ट पुरुषों को 50 वर्ष की उम्र में जरूर करवाने चाहिए?

कोलेस्ट्रॉल स्क्रीनिंग
50 की उम्र पार करते ही आपको अपने पिता का कॉलेस्ट्रोल लेवल चैक करवाते रहना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल लेवल से आप के हृदय के बारे में पता लगता है। यदि यह ज्यादा मिलेगा तो आप को हृदय रोग होने की सम्भावना होती है। अतः आप को यह टेस्ट भी वार्षिक टेस्ट्स में जरूर शामिल करवाना चाहिए।
डायबिटीज मॉनिटीरिंग
50 साल से ज्यादा लोगों में यह बीमारी ज्यादा पाई जाती है। अगर आपके पिता 50 वर्ष के आसपास है तो डेलीरुटीन में उनका डायबिटीज टेस्ट अवश्य कराना चाहिए। यदि आपके पिता के वजन में आपको थोड़ा भी अंतर नजर आ रहा है, तो इसके पीछे की वजह डायबिटीज हो सकती है। अतः यह टेस्ट भी जरूर कराएं।
प्रोस्टेट परीक्षण
प्रोस्टेट कैंसर 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों के लिए एक आम चिंता का विषय है। प्रोस्टेट परीक्षण किसी भी संभावित समस्या का जल्द पता लगाने में मदद कर सकती है।
इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम
दिल से संबंधित बीमारियों का पता लगाने के लिए 50 साल के बाद प्रत्येक पुरुष को इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम कराना चाहिए। इसके अलावा बाकी के सारे मेडिकल टेस्ट भी हर 2-3 साल में कराते रहना चाहिए।
ब्लड प्रेशर की जांच
उच्च रक्तचाप भी हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकता है। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराने से किसी भी समस्या से बचा जा सकता है।
आई टेस्ट
बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों की आयु के साथ दृष्टि कमजोर होने लगती है। आंखों की नियमित जांच किसी भी समस्या का पता लगाने और आगे होने वाले नुकसान को रोकने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
