Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
आपकी जीभ देगी Fatty Liver के संकेत? एक्सपर्ट से जानें पहली स्टेज के 5 शुरुआती लक्षण
Tongue Signs Of Fatty Liver: आज के समय में फैटी लिवर की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि हर तीसरा व्यक्ति इस बीमारी का शिकार है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक फैटी लिवर की समस्या का सामना कर रहे हैं। ज्यादातर लोग मानते हैं कि फैटी लिवर के लक्षण केवल पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या भारीपन से शुरू होते हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, हमारा शरीर बड़ी बीमारियों के संकेत बहुत पहले ही देना शुरू कर देता है जरूरत है तो बस उन्हें सही समय पर पहचानने की।
आयुर्वेद के विशेषज्ञों का कहना है कि आपकी जीभ (Tongue) आपके लिवर की सेहत का आईना होती है। आचार्य मनीष ने फैटी लिवर के शुरुआती लक्षणों की पहचान बताई है जो हमारी जीभ से होती है। आइए आप भी जान लें वरना बढ़ सकती है मुश्किल...

फैटी लिवर क्या है और यह कब होता है?
लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन जब इसकी कोशिकाओं के आसपास जरूरत से ज्यादा फैट (चर्बी) जमा हो जाता है, तो इस स्थिति को फैटी लिवर कहते हैं। कई बार यह चर्बी इतनी बढ़ जाती है कि लिवर सुचारू रूप से काम करना बंद कर देता है। इसकी कई स्टेज होती हैं, इसलिए शुरुआती स्टेज में ही इसकी पहचान करना बेहद जरूरी है।
जीभ से पहचानें पहली स्टेज के लक्षण
आचार्य मनीष जी के अनुसार, आपकी जीभ का रंग और बनावट लिवर की स्थिति बयां कर सकती है। यदि अल्ट्रासाउंड में भी लक्षण साफ नहीं दिख रहे, तो जीभ के इन बदलावों पर गौर करें जैसे-
जीभ का भारीपन
जीभ का सामान्य से अधिक मोटा होना लिवर की समस्या का शुरुआती संकेत हो सकता है।
नीली रेखाएं
जीभ के किनारों पर नीली लाइन का दिखना लिवर में गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। कई बार यह स्टोन (पथरी) की पहचान भी होती है।
जीभ पर कट
यदि जीभ के किनारों पर कट या दरारें दिख रही हैं, तो यह किडनी स्टोन या सिस्ट का संकेत हो सकता है।
फैटी लिवर के अन्य सामान्य संकेत
जीभ के अलावा शरीर में ये बदलाव दिखने पर भी आपको सतर्क हो जाना चाहिए जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
मल-मूत्र का रंग: पेशाब और मल के रंग में अचानक बदलाव आना।
सूजन: पैरों या टखनों में बिना किसी चोट के सूजन आना।
पेट में दर्द: दाईं तरफ पसलियों के नीचे लगातार हल्का दर्द या भारीपन महसूस होना।
भूख की कमी: भूख कम लगना या थोड़ा सा खाते ही पेट का भारी महसूस होना।
थकान: पर्याप्त आराम के बाद भी लगातार थकान महसूस होना।
लिवर को बचाने के लिए इन चीजों से करें परहेज
लिवर में जमी चर्बी को कम करने और इसे स्वस्थ रखने के लिए अपनी जीवनशैली से इन चीजों को तुरंत हटा दें:
पैकेट बंद खाना: प्रोसेस्ड स्नैक्स और चिप्स आदि से बचें।
चीनी और पैक्ड जूस: अत्यधिक मीठी चीजें या प्रिजर्वेटिव युक्त फ्रूट जूस न पिएं।
खराब फैट: रिफाइंड तेल का अधिक इस्तेमाल बंद करें।
बाहर का खाना: फास्ट फूड और अधिक ऑयली स्ट्रीट फूड से पूरी तरह परहेज करें।
सही समय पर जांच है जरूरी
यदि आपको ऊपर दिए गए लक्षण महसूस होते हैं, तो आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के इन टेस्ट के जरिए पुष्टि जरूर करवाएं इसके लिए आप अल्ट्रासाउंड (Ultrasound), सीटी स्कैन (CT Scan) या फिर परेशानी बढ़ने पर एमआरआई (MRI) टेस्ट की मदद ले सकते हैं जिससे लिवर के साइज और उसमें जमा फैट की सटीक मात्रा का पता चल जाता है, जिससे समय रहते इलाज शुरू किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।
जी हाँ, इसे 'Lean Fatty Liver' कहते हैं। खराब जीवनशैली, अधिक मीठा खाने या जेनेटिक कारणों से कम वजन वाले लोगों के लिवर में भी चर्बी जमा हो सकती है।
हाँ, फैटी लिवर की पहली और दूसरी स्टेज को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और शराब से परहेज करके पूरी तरह ठीक (Reverse) किया जा सकता है। लिवर में खुद को रिपेयर करने की अद्भुत क्षमता होती है।



Click it and Unblock the Notifications