Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
खाना खाने के तुरंत बाद फिर भूख लगना हो सकता है इन 5 बीमारियों का संकेत, न करें नजरअंदाज
Polyphagia: अगर भरपेट खाना खाने के बाद भी आपको बार-बार भूख महसूस होती है, तो इसे सामान्य बात समझकर इग्नोर नहीं करना चाहिए। आमतौर पर भोजन के बाद शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिल जाती है, जिससे कई घंटों तक भूख नहीं लगती। लेकिन यदि बार-बार खाने की इच्छा होने लगे या पेट भरा होने के बावजूद भूख का एहसास बना रहे, तो इसके पीछे कुछ स्वास्थ्य संबंधी कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार भूख लगना शरीर में होने वाले कुछ बदलावों या बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में, आइए जानते हैं कि बार-बार भूख लगने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं -

डायबिटीज
बार-बार भूख लगना कई बार शरीर में मौजूद कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज में शरीर ग्लूकोज का सही ढंग से उपयोग नहीं कर पाता, जिससे कोशिकाओं को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती और भूख बार-बार महसूस हो सकती है।
हाइपरथायरॉयडिज्म
हाइपरथायरॉयडिज्म की स्थिति में थायरॉयड ग्रंथि जरूरत से ज्यादा सक्रिय हो जाती है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है और कैलोरी तेजी से खर्च होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को सामान्य से अधिक भूख लग सकती है।
लो ब्लड शुगर और हार्मोनल असंतुलन
खून में शुगर का स्तर सामान्य से कम होने पर शरीर को तुरंत ऊर्जा की आवश्यकता महसूस होती है, जिससे अचानक भूख लग सकती है। इसके अलावा भूख और तृप्ति को नियंत्रित करने वाले हार्मोन, जैसे लेप्टिन और घ्रेलिन, यदि असंतुलित हो जाएं तो व्यक्ति को पेट भरा होने के बावजूद खाने की इच्छा हो सकती है। कई बार यही स्थिति बार-बार स्नैकिंग और जरूरत से ज्यादा भोजन करने का कारण बनती है।
तनाव
मानसिक तनाव, चिंता और कुछ मामलों में अवसाद भी भूख के पैटर्न को प्रभावित कर सकते हैं। तनाव के दौरान शरीर में कुछ हार्मोन्स का स्तर बढ़ जाता है, जिससे अधिक खाने की इच्छा हो सकती है।
इन लक्षणों पर दें ध्यान
यदि बार-बार भूख लगने के साथ थकान, चक्कर आना, कमजोरी या वजन में अचानक बदलाव जैसे लक्षण भी दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में सही कारण जानने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
