Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Fertility Diet : मां बनने का सपना नहीं हो पा रहा है पूरा, तो फॉलो करें ये फर्टिलिटी डाइट
आज के इस दौर में इनफर्टिलिटी (Infertility) की समस्या कॉमन होती जा रही है। पहले जहां एक ही महिला के 10 से 12 बच्चे हो जाते थे, वहीं अब 1 बच्चा पैदा करना भी किसी टास्क से कम नहीं। एक रिसर्च के अनुसार, भारत में इनफर्टिलिटी रेंज 10 % के उपर है। महिलाओं में इनफर्टिलिटी के वैसे तो कई कारण होते हैं, लेकिन इस बात को बिल्कुल भी नकारा नहीं जा सकता है कि इनफर्टिलिटी के पीछे डाइट एक बड़ा कारण है। दरअसल, शरीर को ऐसे न्यूट्रीशंस की जरूरत होती है जो अंदरूनी मजबूती दें। क्यूंकि, डाइट का असर फर्टिलिटी पर पड़ता है, ऐसे में जो महिलाएं कंसीव करना चाहती है उन्हें इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए कि उनके लिए खाने की कौन-सी चीज फायदेमंद है और कौन-सी नुकसानदेह है। और यहां हम आपको उन्हीं सब चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है।

क्या खाए
- खाने में अनसेचुरेटेड वेजिटेबल ऑइल और वॉलनट ऑइल, ऑलिव ऑइल, पीनेट ऑइल यानि मूंगफली के तेल का उपयोग करें।
- अपनी डाइट में फल, हरी पत्तेदार सब्जियों और बीन्स शामिल करें। क्यूंकि ये फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, ये तनाव को कम करते हैं और ओव्यूलेशन में मदद करते हैं। बल्कि वजन को संतुलित रखने के लिए भी ये परफेक्ट स्नैक्स है।
- अगर आप शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते है तो वेजिटेबल प्रोटीन का अधिक सेवन करें। जो कि बीन्स और नटस में पाए जाते है।
- ऐसी चीजें खाए जिनमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा हो। क्यूंकि ये ब्लड शुगर और इंसुलिन मेंटेन रखते है।
- अगर आप चाहते है कि आपकी प्रेगनेंसी में किसी तरह की कोई रूकावट ना आए तो हर रोज एक गिलास दूध या फुल -फैट वाला दही अपनी डेली डाइट में आवश्यक रूप से शामिल करें। दरअसल फुल फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन डी प्रदान करते हैं, जो फर्टिलिटी के लिए आवश्यक हैं। इसके दही, एक नेचुरल प्रोबायोटिक है जो इंटस्टाइन की सेहत और वजन को संतुलित रखने में भी सहायता करेगा।
- पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। बल्कि ऐसी चीजें खाए जो शरीर में पानी की कमी ना होने दें।
- हर रोज एक मल्टीविटामिन लें जिसमें फोलिक एसिड और अन्य विटामिन्स हो। इसके अलावा प्रोपर बॉडी चैकअप कराकर अपने फिजिशियन की सलाह लें।
क्या नहीं खाए
-.ट्रांस फैट आपकी प्रेगनेंसी में बड़ी रूकावट बन सकते है, क्यूंकि ये अनहेल्दी होते है। इसलिए फर्टिलिटी डाइट में ट्रांस फैट से बचना चाहिए।
- अगर आप गर्म किए हुए तेल को या फिर यूं कह सकते है कई बार इस्तेमाल किया गया तेल काम में लेंगे तो ये आपकी इनफर्टिलिटी की संभावनाओं को बढ़ा सकते है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
- फर्टिलिटी के लिए एनिमल प्रोटीन यानि अंडे, फिश, सी फूड, मीट कम खाने चाहिए।
- कैफीन वाली चीजें जैसे कि चाय-कॉफी से दूर रहें। इसके अलावा अल्कोहल का सेवन करने से भी बचें।
- ऐसी चीजें खाने से बचें,जिनसे वजन बढता हो। क्यूंकि कंसीव करने में वजन का बहुत बड़ा रोल रहता है। इसलिए अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है तो सबसे पहले वजन कम करने पर फोकस करें।
- अगर आपका वजन सामान्य से कम है तो हैवी एक्सरसाइज करने से बचें। क्यूंकि इसका आपकी बॉडी पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। बल्कि समझदारी तो इसमें है कि वजन ना बढ़ने की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर से सलाह ली जाए।
- अगर आप अल्कोहल का सेवन करते है या आपको स्मोकिंग की आदत है। तो अपनी इस आदत को तुरंत प्रभाव से बदल दें। वरना आपकी ये बुरी आदतें आपको संतान सुख से वंचित रख सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications