Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
कुकिंग करते हुए जल गया हाथ, जलन से राहत पाने के लिए करें ये घरेलू इलाज
How to treat a minor burn at home : अक्सर कुकिंग के दौरान जल्दबाजी या इधर-उधर देखने की वजह से आपकी त्वचा जल जाती हैं और जलन होने लगती हैं। अगर आप भी कुकिंग के वक्त गलती से माइनर बर्न की शिकार हो गई हैं, तो हम आपके लिए यहां कुछ घरेलू नुस्खों का उपयोग बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल कर आपको तुरंत दर्द से राहत मिलेगी और जलने का निशान कम हो जाएगा।
ये नुस्खे छोटे-मोटे जलने (जैसे हल्का गर्म पानी या तेल से जलना) के लिए कारगर होते हैं। यदि जलने की चोट गंभीर है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इन घरेलू नुस्खे को ट्राय कर सकते हैं जो जलने पर आराम पहुंचा सकते हैं!

ठंडा पानी
जलने वाली जगह को तुरंत ठंडे पानी के नीचे 10-15 मिनट तक रखें। इससे गर्मी कम होगी और जलन से राहत मिलेगी। ध्यान दें कि बर्फ का उपयोग न करें, यह त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकता है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा के ताजे पत्तों से निकलने वाला जेल जलन कम करने में बहुत प्रभावी होता है। इसे सीधे जलने वाली जगह पर लगाएं। एलोवेरा में सूजन-रोधी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं और इसे जल्दी ठीक होने में मदद करते हैं।
शहद
शहद में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो घाव को संक्रमण से बचाते हैं। जली हुई त्वचा पर शहद लगाने से ठंडक मिलेगी और त्वचा जल्दी ठीक होगी।
नारियल तेल और हल्दी
नारियल तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की मरम्मत में मदद करते हैं। हल्दी में एंटीसेप्टिक और सूजन-रोधी गुण होते हैं। इन दोनों को मिलाकर जलन वाले स्थान पर लगाने से राहत मिलेगी।
कच्चा आलू
आलू में ठंडक देने वाले गुण होते हैं जो जलन को कम करने में मदद करते हैं। कच्चे आलू के टुकड़े काटकर जलन वाली जगह पर रखें या आलू का रस निकालकर उस पर लगाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
