Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Exclusive : बोलने से नहीं करने से होंगे फिट - सुनील शेट्टी
अपनी मस्कुलर बॉडी दिखाते हुए सुनील बताते हैं कि एक उम्र के बीतने के बाद आपको सेहत के प्रति सजग होना चाहिए। कुछ लाइफस्टाइल में बदलाव करते हुए भी फिटनेस को पाया जा सकता है। जब मैं जवान था, तब इतना नहीं जानता था, लेकिन आज जानता हूं फिट होने के फायदे। आज मैं बखूबी जानता हूं बॉडी का डीएनए, एलर्जी और फूड असहिष्णुता में अंतर, पर्सनलाइज डायट के फायदे और योग के फायदे।

सुबह 5 से फिटनेस प्रोग्राम शुरू
मेरा फिटनेस रूटीन मैं सुबह पांच बजे उठता हूं। उठने के बाद से ही दो घंटे एक्सरसाइज के लिए होते हैं। पहला घंटा सिर्फ योग और प्राणायाम के लिए होता है। इसके बाद का समय मैं जिम में कसरत करता हूं। जब मैं छोटा था, तब मैं हेवी लिफ्टिंग, वेटस और फंक्शनल ट्रेनिंग और वर्कआउट करता था। आज भी पुराना फिटनेस शेडयूल कायम है, लेकिन वेटस कम हो गए हैं। एक्सरसाइज में रेपिटेशन बढ़ दिए हैं। मसलन पहले जहां मैं हैवी वेटस से 10 रेपिटेशन वाली एक्सरसाइज करता था, अब वही एक्सरसाइज लाइट वेटसे से 20 रेपिटेशन करता हूं। मेरी कोशिश होती है कि एक मसल ग्रुप के वर्कआउट के लिए तीन से चार सेट की एक्साइज करूं। बहुत से लोग सोचते हैं कि मसल्स को विकसित करने के लिए हैवी वेटस उठाने होंगे। यह गलत है। इसके लिए जरूरी है कि रेपिटेशन पर फोकस हो। असल में अच्छा वर्कआउट 20 रेपिटेशन के बाद ही शुरू होता है।
सेहत मंत्रा है डायट
फूड असिश्हुणता, फूड एलर्जी, डीएनए का रोल, फूड में पोषक तत्वों को जानने के बाद ही मेरी फिटनेस की जान बनी है डायट। मैं सुबह का नाश्ता राजा की तरह खाता हूं और डिनर भिखारी की तरह खाता हूं। नाश्ते में मैं चार से पांच अंडे खाता हूं। कोशिश करता हूं कि व्हाइट ब्रेड नहीं हो मेरी ईटिंग प्लेट में। ब्रेड की जगह मैं रोटी खाता हूं। रोटी बनी होती क्यिओना आटे से। इसमें से ग्लूटेन नहीं होता। दिनभर में मैं फल और पीनट बटर खाता हूं। डिनर में सिर्फ सूप और लाइट नॉन वेज लेता हूं, ताकि प्रोटीन की कमी नहीं हो। चलता है चीट मील फिट रहना है, तो चीट मील से दोस्ती करनी होगी। मेरा चीट डे सैटरडे होता है। इस दिन मैं वो खाता हूं, जो खाने को जीभ मचल रही थी कई दिनों से। मीठा मुझे बहुत पसंद है। यह छोड़ना काफी मुश्किल है। ऐसे में इसे खजूर से बदला है। खाना खाने के बाद एक खजूर खाता हूं। कभी कभार उबली हुई शकरकंदी खाता हूं।
मेरा फिटनेस मंत्रा
डायट और एक्सरसाइज में बेहतर तालमेल हो। एक्सरसाइज जैसी भी लाइट करें या हैवी या किसी भी प्रकार की, जैसे-योगा, जुम्बा, फंक्शनल ट्रेनिंग, साइकलिंग, जॉगिंग, वॉकिंग या स्विमिंग...नियमित हो। मैं सबको कहता हूं कि फिटनेस-फिटनेस कहने से कुछ नहीं होगा। आपको फिटनेस के लिए सबसे पहले बिस्तर और सोशल मीडिया छोड़ना होगा। फिर आप फिटनेस में डूब पाएंगे। आप बताएं कि
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
