Latest Updates
-
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम
Taapsee Pannu Fitness Secret: तापसी की टोंड बॉडी का राज आया सामने, इस तरह खुद को रखती हैं फिट
एक्ट्रेस तापसी पन्नु की शानदार एक्टिंग स्किल्स से आप वाकिफ हैं, लेकिन आप उनके लाइफ के एक एरिया को हल्का ही जानते होंगे। सही पहचाना आपने। बात कर रहे हैं तापसी पन्नु की फिटनेस टॉक्स को। मौका था खेल और फिटनेस के पर्याय बन चुके रीबॉक के कैम्पेन 'आई एम द न्यू' की। इस कैम्पेन में टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और लोकप्रिय अभिनेत्री तापसी पन्नू जुडे़ हैं। इस कैम्पेन का मुख्य संदेश है कि - अपने भीतर कुछ अलग करने का जुनून जगाएं और अपनी राह खुद बनाएं। इस मौके पर तापसी ने अपने फिटनेस सीक्रेट्स शेयर किए।

"कुछ भी शॉर्टकट नहीं है"
तापसी पन्नु कहती हैं आप कुछ भी करिए उसे ऑरिजनल करें। ऑरिजनल से आप परफेक्शन के पास पहुंचेंगे। यही परफेक्ट काम आपको पहचान दिलाएगा। फिर आप चाहे पर्सनल काम करें या ऑफिशियल वर्क या कोई भी काम। ऑरिजनल काम में तकलीफें जरूरी आती हैं, लेकिन परिणाम शानदार होते हैं। फिर आपको काम के गुणगान नहीं करने पड़ते आपका काम, आपकी मेहनत दिखती है। शॉर्ट कट आपको कुछ समय की खुशी जरूर देगा, लेकिन वो क्षणिक होगी। पूरी खुशी के लिए आपको काम में डूबना होगा।
"रोज करती हूं जिम"
मैं जिम रोज करती हूं। जिम के लिए कोई बहाने नहीं होते, फिर मैं कितनी भी थकी क्यों नहीं हूं। मैं अपनी बॉडी के लिए वर्क करती हूं। यदि कभी जिम नहीं जा पाउं, तो फिटनेस की छुट्टी नहीं होती। तब मैं जॉगिंग या ब्रिस्क वॉक करती हूं। ऐसा सिर्फ तब होता जब मैं हॉलिडे पर हूं तो। चलो कभी-कभार मसल्स को आराम मिलना चाहिए।
"रनिंग है फायदेमंद"
तापसी पन्नु फिटनेस में रनिंग को काफी महत्व देती हैं। तापसी कहती हैं, 'मैं बहुत रनिंग करती हूं। शोध बताते हैं भागने से मांसपेशियों का विकास होता है, हड्डियां मजबूत बनती हैं और वजन नियत्रिंत रहता है। रोज समय मिले तो रनिंग करती हूं। अन्यथा कोशिश करती हूं कि सप्ताह में दो-तीन खूब भागूं। भागने से बॉडी फिट रहती है।'
"फैट बनर्स रसोई में"
आप वजन कम करना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज के साथ डायट पर खास ध्यान दें। लेकिन बाजार में मिलने वाले फैट बनर्स की जगह नेचुरल फैट बनर्स को अपनाएं। यह पूरी तरह से केमिकल फ्री हैं। इनके लिए आपको मोटे पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे। और तो और यह नेचुरल फैट बनर्स आपकी रसोई में मौजूद हैं। ये हैं एपल साइडर विनेगर, मेथी दाना, हल्दी और अदरक। एक्सरसाइज के बाद यदि मांसपेशियों में दर्द हो तो रात में हल्दी वाला दूध पी लें और सुबह खाली पेट अदरक का पानी पी लें। सब हिट-फिट हो जाएगा। क्यों हैं ना केमिकल फ्री और असरदार नेचुरल फैट बनर्स।
"मैं करती हूं सूर्य नमस्कार"
रोज सुबह मैं सूर्य नमस्कार करती हूं। इससे मेरा मेटाबॉलिज्म और स्कुर्लेशन अच्छा रहता है। इससे खूब पसीना बहता है। जितना पसीना बहता है, उससे उतना ही चेहरे पर ग्लो आती है। मैं तो ऐसा करती हूं। आखिर दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार से करने में क्या बुराई है। इससे मेरे एंर्डोफिन्स बूस्ट होते हैं।
"फूडी हूं, पर हेल्दी खाती हूं"
दिन में मैं 6 बार खाती हूं। कॉब्स भी खाती हूं। मेरे कॉर्ब्स हेल्दी होते हैं, इसमें शकरकंदी, अंडे, जोवार की रोटी होती है। दोपहर के खाना मैं वेजिटेरियन खाती हूं। इसमें उबले चावल, दाल, दही और हरी सब्जी होती है। रात के खाने मैं ऑर्गेनिक मीट या मछली जोवार या रागी की रोटी के साथ खाती हूं। बासा खाना मैं बिल्कुल नहीं खाती। मेरा खाना तिल के तेल में पकता है। मैं खूब घी खाती हूं। शरीर को गुड फैट भी चाहिए होते हैं। मैं कॉफी लवर हूं। लेकिन चीनी नहीं लेती कॉफी में। मैं रेग्यूलर कॉफी की जगह ग्रीन काफी पीती हूं। वर्कआउट के बाद केला खाती हूं। दिन भर में दो-तीन लीटर पानी पीती हूं। मैं फूडी हूं, लेकिन कभी-कभार खाती अनहेल्दी खाती हूं। इसे पचाना मुझे आता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
