Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
अटेंशन जेंटलमेन! प्राइवेट पार्ट पर हो गए खुजली वाले दाने, इन घरेलू नुस्खों से करें इलाज
कई बार पुरुषों के लिंग पर गर्मी और पसीने के वजह से छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं, जिसे पुरुष सामान्य सा दाना या फोड़ा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आप ये जान लें कि पेनिस पर पिंपल्स या रेड बंप्स की समस्या कई बार किसी गंभीर इंफेक्शन या यौन संचारित बीमारी की तरफ भी इशारा करते हैं।
अगर आपको पेनिस पर लगातार दानों की शिकायत हो रही है और आप किसी से इस बारे में शेयर नहीं कर रहे है या किसी को भी नहीं बताते है तो यह आदत आगे चलकर खतरनाक हो सकती है। अगर पहले भी आपको इस तरह के दाने हो चुके हैं, तो आपको इसके कारण और उपचार भी मालूम होने चाहिए।

नॉर्मल है पेनिस पिंपल?
पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर हो रहे हैं इन दानों या पिंपल्स के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये पिंपल्स सामान्य हैं। पिंपल या फुंसी, त्वचा के छेद में तैलीय ग्रंथियों में रुकावट का एक परिणाम है। ऐसा शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। जैसे चेहरे के रोम कूपों में अवरोध के कारण चेहरे पर दाने निकलते हैं वैसे ही पेनिस के रोम कूपों के साथ भी यही स्थिति होती है और पेनिस में पिंपल्स की शिकायत होती है। ये पिंपल्स कुछ समय बाद या फिर एक या दो सप्ताह में अपने आप खत्म या कम होने लगते हैं।
हाइजीन रहें
इस स्थिति में सबसे पहले पेनिस को अच्छे से धो लें। फिर पेनिस पर लोशन लगाएं। लोशन लगाने के बाद फिर से पेनिस को हल्के हाथों से लूफा और फेश वॉश की मदद से धोएं। लिंग को साफ करने के लिए हार्श केमिकल सोप का इस्तेमाल करने से बचें। अब साफ अंडरवियर को पहनें। एक रात सेक्स ना ही करें। अगले दिन सुबह पेनिस पिंपल्स से छुटकारा मिल जाएगा।
टी-ट्री ऑयल लगाए
जहां पिंपल हुए वहां पर टी ट्री ऑयल लगाए। इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रोपटीज होते है। इन्हें लगाने से तुरंत राहत मिलेगी।
अरंडी का तेल
अरंडी के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है तो, एक कॉटन बॉल लें और उस पर थोड़ा सा अरंडी का तेल लेकर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। आप इसे दिन में दो या तीन बार लगाएं । इसके अलावा, आप इसे टी ट्री ऑयल के साथ पतला करके भी लगा सकते हैं।
त्वचा के अनुकूल अंडरगारमेंट पहनें
ऐसे कपड़े पहनने से बचें जो आपकी त्वचा को सांस नहीं लेने देते। इसके अलावा टाइट कपड़े पहनने से भी बचें।
सावधान रहें
यदि पिंपल्स जाने का नाम ही न लें, तो तुरंत अपने विशेषज्ञ की मदद लें। सतर्क रहें स्वयं से दवाई लेने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
