Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
बेंगलुरु में 12 दिनों में जीका वायरस के 5 केस मिले, जानिए लक्षण और कैसे करें बचाव?
Five Zika virus cases detected in Bengaluru : बेंगलुरु शहर में 12 दिनों के भीतर जीका वायरस के पांच मामले सामने आए हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू ने रविवार को इस बारे में बताया कि चार अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच बेंगलुरु के जिगनी में जीका वायरस के मामलों की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि जीका वायरस के सामान्य लक्षण होते हैं और इसका इलाज डेंगू के इलाज की तरह ही किया जाता है। इसके अलावा जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसका पहला मामला मिलने के बाइ आसपास के इलाकों में टेस्टिंग करने पर 4 अन्य मामले मिले। अब सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाकों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में भी जीका वायरस के 6 मामले सामने आए थे, जिसमें 2 महिलाएं प्रेग्नेंट थी। आइए जानते हैं इस वायरस और इसके लक्षणों के बारे में।

जीका वायरस कैसे फैलता है?
जीका वायरस एडीज़ के मच्छरों के जरिए फैलता है। इन मच्छरों के काटने से इंसानों में जीका वायरस प्रवेश कर जाता है और बीमार कर देता है। यही मच्छर चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारियों के लिए भी जिम्मेदार होते हैं।
जीका वायरस के लक्षण
- बुखार आना
- सिर दर्द होना
- आंखें लाल हो जाना
- शरीर पर चकत्ते होना
- जोड़ों में और मसल्स में दर्द होना शामिल है।
जीका वायरस के लक्षण आमतौर पर दो से सात दिनों में सामने आते हैं। इस संक्रमण का पता लगाने के लिए खून और पेशाब की जांच की जाती है।
जीका वायरस से कैसे बचें?
जीका से बचाव के लिए आमतौर पर डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बहुत काम आते हैं। घर के आस-पास पानी न जमा होने दें। इसके अलावा ऐसे कपड़े पहने जिससे शरीर ज्यादा ढका रहे, ताकि मच्छर काटने का खतरा कम रहे। इसके अलावा जिन इलाकों में संक्रमित मरीज रह रहे हैं, वहां जाने से परहेज करें साथ ही खाने का विशेष ध्यान रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications