Flat White Vs Latte : क्‍या है व्‍हाइट फ्लैट कॉफी जिसका Google ने बनाया डूडल, लाटे कॉफी से क‍ितना है अलग

Flat white vs Latte Coffee : गूगल आज 11 मार्च को फ्लैट व्‍हाइट का डूडल बनाकर इसे सेल‍िब्रेट कर रहा है। आपको बता दें क‍ि फ्लैट व्हाइट एक पॉपुलर कॉफी का प्रकार हैं। माना जाता है क‍ि ये कॉफी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की देन हैं।

फ्लैट व्हाइट कॉफी पर गूगल का यह डूडल दुन‍ियाभर में दिख रहा है। इस डूडल को देखने के बाद लोगों के दिमाग में इसे लेकर कई सवाल आ रहे हैं, जैसे फ्लैट व्हाइट कॉफी क्‍या है और फ्लैट व्‍हाइट और लाटे कॉफी में क्‍या अंतर होता हैं? आइए जानते हैं फ्लैट व्‍हाइट के बारे में डिटेल में -

flat white google

क्‍यों गूगल सेल‍िब्रेट कर रहा है फ्लैट व्‍हाइट?

गूगल डूडल अक्‍सर किसी ऐतिहासिक दिन या किसी महान व्यक्ति के जन्मदिवस या पुण्यतिथि की याद में बनाया जाता है। 11 मार्च को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में फ्लैट व्हाइट को शामिल हुए 13 साल पूरे होने की वजह से गूगल डूडल के जरिए इस पॉपुलर एस्प्रेसो बेस्ड कॉफी का जश्न मना रहा है।

flat white google

क्या होती है फ्लैट व्हाइट कॉफी? (What Is Flat White Coffee)

फ्लैट व्हाइट कॉफी को उबले हुए दूध और एस्प्रेसो शॉट से बनाई जाती है। इस कॉफी में उबले हुए दूध के ऊपर माइक्रो-फोम की लेयर बनाई जाती है। यह लेयर बहुत ही पतली होती है। फ्लैट व्‍हाइट में झाग कम और ज्‍यादा क्रीमी टेक्‍सचर होता है। इसे बनाने में दो एस्प्रेसो शॉर्ट का इस्‍तेमाल होता है। जो लोग झाग वाली कॉफी पीना पसंद नहीं करते हैं। उनके लिए फ्लैट व्हाइट सही रहती है। इसका स्मूथ टेक्सचर और क्रीमी टेस्ट कॉफी लवर को काफी पसंद आता है। इस कॉफी को सिरेमिक कप में ही सर्व किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फ्लैट व्हाइट कॉफी पीने का खूब चलन हैं।

लैटे या लाटे कॉफी क्‍या है? ( What is Latte Coffee)

लैटे या लाटे, दुन‍ियाभर में कॉफी का सबसे पॉपुलर टाइप है। लाटे में आमतौर पर एस्प्रेसो के एक शॉट में स्टीम्ड मिल्क से ही तैयार होती है। इसे सर्व करते हुए ऊपर से हल्का-सा फोम डाला जाता है। इस कॉफी की खासियत यह है क‍ि फ्लेवर्ड लाते कॉफी भी ऑर्डर कर सकते हैं, जैसे कि वनिला या फिर चॉकलेट।


फ्लैट व्हाइट का इतिहास (Hisory Of White Coffee )

कई लोगों का मानना है कि फ्लैट व्हाइट पहली बार 1980 के दशक के दौरान सिडनी और ऑकलैंड के मेनू में इस कॉफी को शामिल क‍िया था। 1980 के बाद फ्लैट व्‍हाइट कॉफी लवर्स की बीच काफी मशहूर हो गई।


फ्लैट व्हाइट कॉफी पीने के क्या फायदे हैं?

फ्लैट व्हाइट कॉफी में कैफीन अधिक पाया जाता है, इसलिए यह आपको अधिक अलर्ट रखता है और एनर्जी देता है। अगर आपको रात में जागना पड़ रहा है या फिर सुबह इस्टेंट एनर्जी की जरूरत है तो आप एनर्जी बूस्ट करने के लिए फ्लैट व्हाइट कॉफी पी सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion