Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
Foamy Urine : क्या आपका यूरिन भी दिखता है बीयर जैसा झागदार? ऐसा होने के पीछे हो सकती है ये बड़ी बीमारी
Foamy Urine Reason : आपका पेशाब आपकी सेहत के बारे में संकेत देता है। यही वजह है कि सेहत की जांच करने से पहले पेशाब की जांच के लिए कहा जाता है। पेशाब में हल्का सा बदलाव भी आपकी सेहत की तरफ इशारा करता है। अगर आप इन दिनों नोटिस कर रहे हैं कि आपके पेशाब में बियर फोम यानी झाग बनने लगे हैं तो यह चिंता का विषय बन सकता है।
वैसे नेचुरल तौर पर पेशाब का रंग हल्का पीला होना चाहिए और उसमें झाग बहुत कम होना चाहिए। अगर आप किसी तरह के मेडिकेशन पर हैं, तो यूरिन का रंग डार्क हो सकता है और आप इसमें बुलबुले भी उठते हुए देख सकते हैं। लेकिन जैसे ही आप दवाएं लेना बंद कर देती हैं, तो यह समस्या खत्म हो जानी चाहिए।

अगर बिना किसी दवा के सेवन के ही आपके पेशाब में झाग और बुलबुले बन रहे हैं, तो इसके पीछे ये खतरनाक वजह हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
प्रोटीन की वजह से
जब आप जरुरत से ज्यादा प्रोटीन इनटेक करने लगते हैं, तो आपकी किडनी आपके पेशाब को पूरी तरह फिल्टर नहीं कर पाती, तब आपके पेशाब में प्रोटीन आने लगता हैं। दरअसल ऐसा तब होता है जब आपकी किडनी कमजोर हो जाती है तो पेशाब में प्रोटीन का अधिकांश भाग रह जाता है जिसे प्रोटीनुरिया कहा जाता है। अर्थराइटिस, हार्ट पेशेंट और प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसा होता है।
ब्लैडर का फूलना
झागदार पेशाब की पीछे भरा हुआ ब्लैडर भी एक वजह होती है। दरअसल जब आप पेशाब कई देर तक रोक कर रखते हैं तो पेशाब पास करते वक्त प्रेशर ज्यादा तेज हो जाता है इस कारण से भी पेशाब में झाग बनने लगते हैं। इसलिए कहा जाता है ज्यादा देर तक ब्लैडर भरकर नहीं रखना चाहिए।
जब किडनी होने लगती है खराब
किडनी से जुड़ी समस्या होती है तो झागदार पेशाब आना इसकी एक वजह होती है। इसलिए किडनी की कोई भी समस्या होने पर सबसे पहले डॉक्टर पेशाब जांच के लिए कहते हैं।
डिहाइड्रेशन भी है एक वजह
डिहाइड्रेशन की वजह से भी पेशाब में झाग आना शुरु हो जाता है। डिहाइड्रेशन आपके शरीर के कई अंगों को गंभीर रूप से डैमेज कर सकता है। इसलिए हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
