Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
गले में दर्द और खराश से हो गई है बोलती बंद, इन उपायों से गले को दें राहत
गले में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते है जैसे वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन, एलर्जी, ड्राईनेस या वोकल कॉर्ड्स पर खिंचाव। अगर आपके गले का दर्द कुछ दिनों से ज्यादा समय तक बना रहता है, गंभीर है, या खाना निगलने में मुश्किल का सामना कर रहे है,, बुखार, या दाने जैसे अन्य लक्षण नजर आ रहे हैं तो सही इलाज के लिए अपने डॉक्टर से जरूर मिले। लेकिन अगर गले में खराश, दर्द, या अन्य समस्या होनी शुरु ही हुई है तो इन उपायों की मदद से दर्द से राहत पा सकते हैं।

1. नमक के पानी से करें गरारा
एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में कई बार गरारे करें। नमक का पानी गले की सूजन को कम करने में मदद करता है और गले को आराम देता है।
2. शहद और गर्म पानी
एक कप गर्म पानी या हर्बल चाय में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। गले को शांत करने में मदद के लिए इस मिश्रण को धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पिएं। ध्यान रहे कि एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए।
3. हाइड्रेटेड रहें
गले को नम रखने और सूखेपन को रोकने के लिए पानी, हर्बल चाय या गर्म सूप जैसे तरल पदार्थों का खूब सेवन करें। जिससे गले का दर्द और बढ़ सकता है।
4. लोजेंजेस या थ्रोट स्प्रे
ओवर-द-काउंटर लोजेंजेस या थ्रोट स्प्रे का इस्तेमाल करें जिसमें मेन्थॉल या बेंज़ोकेन जैसे तत्व होते हैं, जो गले को सुन्न करके राहत दिलाने का काम करते हैं।
5. स्टीम इनहेलेशन
गर्म पानी की कटोरी में डालकर भाप लें। भाप गले की खरास और दर्द को शांत करने में मदद करती है और जमाव से राहत दिलाती है।
6. हर्बल इलाज
कुछ हर्बल चाय, जैसे कैमोमाइल या स्लिपरी एल्म, गले के दर्द से राहत दिला सकती हैं। इन चायों में सुखदायक गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
