Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बच्चों में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के लेवल ने बढ़ा दी पेरेंट्स की टेंशन, इन टिप्स की मदद से करें कंट्रोल
बहुत से लोग इस बात से अंजान हैं कि सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। जिसका सबसे बड़ा कारण है बच्चों का अनहेल्दी फूड। माता-पिता अपने बच्चों के डाइट का सही से ध्यान नहीं रख पाते हैं। नियमित रूप से अनहेल्दी फूड खाने से बच्चों में हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ सकता है।
दुनिया भर में हाल के दिनों में बच्चों में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर की समस्या बढ़ रही है। कम उम्र में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए पेरेंट्स को अपने बच्चे के लाइफस्टाइल औऱ खान-पान की आदतों में हेल्दी बदलाव करने की जरूरत है। आइए जानते हैं पेरेंट्स अपने बच्चों में बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल की समस्या से कैसे निपट सकते हैं।

बच्चों में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करे के टिप्स
1. बच्चों को एक हेल्दी, संतुलित आहार खाने के लिए एनकरेज करें। बच्चों की डाइटमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फेट से भरपूर खाना ही खिलाएं।
2. रेगुलर शारीरिक गतिविधि करने से बच्चों को कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है। अपने बच्चे को हर दिन कम से कम आधे से एक घंटे एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करें।
3. बच्चों का लगातार बढ़ता वजन और मोटापा कोलेस्ट्रॉल के स्तर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को बढ़ सकता है। ऐसे में बच्चे के वजन को कंट्रोल करने के लिए उन्हें हेल्दी फूड के साथ एक्सरसाइज करने के लिए भी प्रोत्साहित करें।
4. सिगरेट के धुएं के संपर्क में आने से भी बच्चों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है और बच्चों को दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में आप अपने बच्चे के आसपास स्मोकिंग करने से बचें।
5. अगर आपके बच्चे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ रही है या फिर दिल से जुड़ी बीमारी के खतरों को लेकर कोई जेनेटिक हिस्ट्री है तो अपने डॉक्टर से उनके कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच जरूर करवाए।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
