Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कीटो डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स, मिलेंगे बेहतरीन फायदे
आज के समय में अधिकतर लोग हेल्दी रहने के लिए तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं। इन्हीं में से एक है कीटो डाइट। यह इन दिनों ग्लोबली काफी पसंद की जाती है। यह एक हाई फैट लो कार्ब डाइट है, जिसे फॉलो करने से धीरे-धीरे बॉडी शेप में आने लगती है। अमूमन पूरी दुनिया में लोग इसे आंख मूंदकर फॉलो करते हैं। हालांकि, कीटो डाइट फॉलो करते समय अक्सर लोगों के मन में यह दुविधा रहती है कि वे किस चीज को खाएं और किसे अवॉयड करें। ऐसे में आप इन फूड आइटम्स को डाइट में शामिल करें।
कुछ लोगों को यह लगता है कि सिर्फ नॉन-वेजिटेरियन लोग ही कीटो डाइट को फॉलो कर सकते हैं और वेजिटेरियन के लिए यह डाइट ठीक नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। कीटो डाइट में रहते हुए आप कई फूड आइटम्स का सेवन कर सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

नॉन-स्टार्ची वेजिटेबल्स
वे सब्जियां जिनमें कार्ब्स कम हैं लेकिन फिर भी उनमें फाइबर अधिक हैं तो आप उसे कीटो डाइट में उसे शामिल कर सकते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में सूक्ष्म पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में तोरी, फूलगोभी, शिमला मिर्च व ब्रोकोली आदि को आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
एवोकाडो
कीटो डाइट में आप एवोकाडो का सेवन भी कर सकते हैं। एवोकाडो में केवल 17 ग्राम कार्ब्स होते हैं, जिनमें से 14 ग्राम फाइबर और 30 ग्राम वसा होता है। साथ ही साथ, इनमें पोटेशियम और विटामिन बी आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। एवोकाडो नियमित रूप से खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है और इससे आपके हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है।
बेरीज
कीटो आहार में अक्सर लोग बहुत सारे फलों को शामिल नहीं कर पाते हैं, क्योंकि उनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। लेकिन इस मामले में बेरीज थोड़ी अलग हैं। इनमें कार्ब्स अपेक्षाकृत कम होते हैं और साथ ही साथ, इसमें हेल्दी एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर, 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी 8 ग्राम कार्ब्स, 2 ग्राम फाइबर होता है। जबकि 100 ग्राम ब्लैकबेरी में 10 ग्राम कार्ब्स और 5 ग्राम फाइबर मौजूद होता है। आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, रसभरी व ब्लूबेरी आदि को शामिल कर सकते हैं।

नट्स और सीड्स
कीटो डाइट में आप नट्स व सीड्स को भी शामिल कर सकते हैं। इसमें फैट अधिक और कम कार्ब होता हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी होता है। नट्स खाने को हृदय रोग और मधुमेह सहित कई अन्य बीमारियों को कम करने में मदद मिलती है। आप कद्दू के बीज से लेकर बादाम, काजू, चिया सीड्स आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
अंडे
अंडे फैट और प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है, लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट कम होता है। इसलिए इसे कीटो डाइट में शामिल करना अच्छा विचार माना जाता है। हालांकि, जब आप अंडे का सेवन करें तो इसकी मात्रा का ध्यान दें। बहुत अधिक मात्रा में अंडे का सेवन आपकी सेहत पर विपरीत असर डाल सकता है।
हरे पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में कार्ब्स बहुत कम होते हैं, जिसके कारण इन्हें कीटो डाइट में बिना किसी परेशानी के शामिल किया जा सकता है। इनमें कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। कोशिश करें कि आप पालक और केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। ये विटामिन के और आयरन से भरपूर हैं, जिससे आपकी सेहत को लाभ पहुंचता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
