Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
वजाइना से आती है गंदी बदबू तो डाइट से आज ही बाहर कर दें ये चीजें
अक्सर वजाइना या योनि से स्मेल आती है। अधिकतर महिलाएं इस समस्या से जूझती हैं। ऐसा माना जाता है कि पर्सनल हाइजीन का सही तरह से ख्याल ना रखने के कारण महिलाओं को यह समस्या होती है। यह काफी हद तक सच है, लेकिन सिर्फ हाइजीन के कारण ही वजाइना से स्मेल नहीं आती है। बल्कि इसके पीछे की एक वजह आपका आहार भी हो सकता है।
यह तो हम सभी जानते हैं कि हम जो भी खाते हैं, उसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है। लेकिन यह आपकी योनि या वजाइना से आने वाली स्मेल को भी प्रभावित करता है। विशेषज्ञों का भी यह मत है कि आप जो खाते हैं वह आपकी योनि से आने वाली गंध को प्रभावित कर सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड आइटम्स के बारे में बता रहे हैं, जो योनि से आने वाली स्मेल को बद से बदतर बना सकता है-

प्याज और लहसुन
अगर आपको प्याज या लहसुन खाना काफी अच्छा लगता है तो हो सकता है कि आपकी वजाइना से बैड स्मेल आए। दरअसल, प्याज और लहसुन खाने को भले ही टेस्टी बनाते हों, लेकिन इनमें कुछ ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो विशेष रूप से तीखे होते हैं। इसमें मौजूद सल्फर रक्तप्रवाह में अवशोषित हो सकते हैं। बाद में, यह पसीने के माध्यम से स्रावित हो सकते हैं। जिसके कारण महिला के शरीर ही नहीं, बल्कि योनि से भी बैड स्मेल आती है।
अल्कोहल का सेवना करना
अल्कोहल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं माना गया है। जब आप इसका सेवन करती हैं तो इससे वजाइना से बदबू आने का खतरा बढ़ सकता है। दरसअल, अल्कोहल शरीर के बैक्टीरिया के प्राकृतिक संतुलन को प्रभावित करता है, जिसके कारण व्यक्ति के शरीर से एक अप्रिय गंध आती है। अल्कोहल के सेवन से योनि में कुछ बैक्टीरिया की वृद्धि हो सकती है, जिसके चलते वजाइना से बैड स्मेल आने लगती है।
प्रोसेस्ड फूड आइटम्स
प्रोसेस्ड फूड आइटम्स को सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। जब आप प्रोसेस्ड फूड जैसे प्री-पैक्ड मील, फ्रोजन डिनर और फास्ट फूड आदि का सेवन करते हैं तो यह वजाइनल स्मेल की समस्या को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इन प्रोसेस्ड फूड आइटम्स को तैयार करते समय इनमें शुगर और अन्य एडिटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कारण योनि में बैक्टीरिया काफी तेजी से बढ़ते हैं और आपको बैड स्मेल आ सकती है।
जीरा
सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन जीरे का अधिक सेवन भी वजाइना से आने वाली स्मेल को बद से बदतर बना सकता है। दरअसल, इसमें ऐसे कुछ यौगिक पाए जाते हैं जो योनि में तेज या अप्रिय गंध पैदा कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि जीरे में मौजूद ये यौगिक योनि के नेचुरल पीएच बैलेंस को प्रभावित कर सकते हैं, जिसके कारण योनि से बैड स्मेल आती है। इतना ही नहीं, जीरे का अधिक सेवन योनि स्राव में वृद्धि की वजह भी बन सकता है। इसलिए, जीरे का सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए।
शुगरी फूड्स
अगर आपको शुगरी फूड आइटम्स जैसे कैंडी और पेस्ट्री खाना अच्छा लगता है तो ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए। बहुत अधिक शुगरी फूड्स के कारण भी योनि से दुर्गंध आने लगती है। इस तरह की आइटम्स को बनाते समय चीनी का अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कारण वजाइनला बैक्टीरिया में वृद्धि होती है और तेज गंध आने लगती है।
रेड मीट
अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो आप रेड मीट अवश्य खाती होंगी। हालांकि, अधिक मात्रा में रेड मीट का सेवन वजाइनल स्मेल की वजह बन सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि रेड मीट में फैट बहुत अधिक मात्रा में होता है और जब आप इसे ओवरइट करती हैं तो इससे शरीर से अधिक पसीना निकल सकता है। साथ ही, यह योनि में बैक्टीरिया की उपस्थिति को बढ़ा सकता है, जिससे वजाइना से स्मेल आने लगती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
