Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ब्यूटीफुल स्किन के लिए धूप ही नहीं, इन फूड्स से भी बनाएं दूरी
गर्मी के दिनों में सूरज की तेज धूप स्किन को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में हम सन डैमेज से स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स अप्लाई करते हैं। हालांकि, सिर्फ सन प्रोटेक्शन ही जरूरी नहीं होता है, बल्कि स्किन को अन्य भी कई प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है और इसके लिए आपका आहार भी जिम्मेदार हो सकता है।
आप जो भी खाते हैं, उसका असर सिर्फ आपकी सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन पर भी पड़ता है। इसलिए, सिर्फ स्किन केयर प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि आपको अपने खान-पान का भी उतना ही ख्याल रखना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी स्किन को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं-

प्रोसेस्ड मीट
प्रोसेस्ड मीट को जैसे बेकन या हॉटडॉग आदि को स्किन के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, प्रोसेस्ड मीट में नाइट्रेट और सोडियम उच्च मात्रा में मौजूद होता है, जो दोनों त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। नाइट्रेट को सूजन और झुर्रियां पैदा करने के लिए जाने जाते हैं, जबकि सोडियम की अधिकता समय से पहले बुढ़ापा, सूखापन और त्वचा में कोलेजन स्ट्रैंड को नष्ट कर सकता है।
आम
गर्मी के मौसम में हम सभी को आम खाना बेहद अच्छा लगता है। लेकिन अगर इसे अधिक मात्रा में खाया जाता है तो यह आपकी स्किन के लिए अचछा नहीं है। दरअसल, आम में चीनी की मात्रा अधिक होती है, और इसके अत्यधिक सेवन से हार्मोनल असंतुलन और सीबम उत्पादन में वृद्धि हो सकती है। यह सीबम आपके स्किन पोर्स को बंद कर सकता है और मुंहासे निकलने का कारण बन सकता है।
सोडा
सोडा और अन्य हाई शुगर ड्रिंक्स आपकी स्किन पर नेगेटिव असर डाल सकते हैं। दरअसल, इस तरह की ड्रिंक्स कोलेजन की फोरमेशन को डैमेज कर सकती हैं। जिससे स्किन कम समय में डल और बूढ़ी नजर आ सकती है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि सोडा या कोल्ड ड्रिंक की जगह पानी, नारियल पानी या छाछ आदि का सेवन करें।
व्हाइट ब्रेड
अगर आप नाश्ते में व्हाइट ब्रेड खाते हैं, तो यह आपकी स्किन के लिए ठीक नहीं है। कुछ शोध बताते हैं कि उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड आइटम्स आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सफेद ब्रेड और अन्य हाई प्रोसेस्ड कार्ब्स में उच्च जीआई लेवल होता है। जिसके कारण ब्लड शुगर और इंसुलिन में भारी वृद्धि होती है, जिससे व्यक्ति को एक्ने की समस्या होती है।
नमकीन स्नैक्स
कई तरह के स्नैक्स जैसे चिप्स, हाई-सोडियम डिप आदि के सेवन से आपका नमक का इनटेक बढ़ सकता है। इस तरह के नमक के सेवन से वॉटर रिटेंशन होता है, जो आपकी स्किन पर भी नजर आता है। ऐसे में आपकी स्किन डल नजर आ सकती है।
चॉकलेट और डेयरी
दूध खासतौर से स्किम्ड या लो-फैट मिल्क, आपकी स्किन पर एक्ने की समस्या को बद से बदतर कर सकता है। दरअसल, इनमें हाई शुगर और व्हे प्रोटीन होता है। अधिक मात्रा में व्हे प्रोटीन भी आपके मुहांसों की समस्या का कारण बन सकता है। इसी तरह, चॉकलेट का अधिक मात्रा में सेवन भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। चॉकलेट में हाई शुगर कंटेंट होती है और इससे हार्मोनल असंतुलन के कारण एक्ने की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि आप इनका सेवन बेहद ही सीमित मात्रा में करें।
मसालेदार भोजन
ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें स्पाइसी खाना बहुत अच्छा लगता है। लेकिन गर्मी के मौसम में बहुत अधिक स्पाइसी फूड खाना स्किन के लिए सही नहीं होता है। दरअसल, जब तापमान अधिक होता है तो हमारा शरीर पहले से ही गर्म हो जाता है और मसाले हमारे शरीर में गर्मी पैदा करते हैं, जिससे हमारी स्किन पर झाइयां और दाने हो जाते हैं। बेहतर होगा कि गर्मी के दिनों में आप ऐसे फूड्स खाएं जो आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
