Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
प्री-डायबिटीक हैं तो जानें क्या खाएं और क्या नहीं
प्री-डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें व्यक्ति के शरीर में सामान्य से अधिक ब्लड शुगर लेवल होता है। हालांकि, यह कंडीशन टाइप 2 डायबिटीज नहीं है। लेकिन यह बेहद ही गंभीर मेडिकल कंडीशन है। इसकी सही तरह से देखभाल करने की जरूरत होती है। इसमें सबसे अधिक जरूरी होता है कि आप अपने खान-पान का ख्याल रखें। अगर इस दौरान खाने का सही तरह से ध्यान नहीं रखा जाता है तो इससे व्यक्ति को टाइप 2 डायबिटीज, हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है।
प्री-डायबिटीज होने पर जहां कुछ चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए, वहीं कुछ फूड आइटम्स को डाइट से बाहर कर देना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको प्री-डायबिटीज से जुड़ी डाइट और फूड आइटम्स के बारे में आपको बता रहे हैं-

सिंपल कार्बोहाइड्रेट को खाएं कम
अगर आप प्री-डायबिटीक हैं तो आपको सिंपल कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम से कम करना चाहिए। दरअसल, जब आप सिंपल कार्ब्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल तुरंत स्पाइक कर जाता है। सिंपल कार्ब्स फूड आमतौर पर उच्च जीआई वाले होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को एकदम तेजी से बढ़ाएंगे। इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपनी डाइट में सिंपल कार्ब्स को कम से कम लें। ये ऐसे अनाज उत्पाद हैं जो आपके पाचन तंत्र में जल्दी पच जाते हैं। मसलन, बेकरी उत्पाद, सफेद ब्रेड, आलू, सोडा और जूस के साथ। यदि आप प्री-डायबिटीज से पीड़ित हैं तो जितना हो सके इन खाद्य पदार्थों से बचें।
स्वीट फूड आइटम्स से बचें
अगर आप प्री-डायबिटीक हैं तो ऐसे में आपको शुगरी फूड आइटम्स से थोड़ी दूरी बनानी चाहिए। दरअसल, इनमें ना केवल खाली कैलोरी होती है, बल्कि ये आपके रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ाते हैं। अगर आप अपवनी प्यास बुझाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सोडा, फलों के रस और एनर्जी ड्रिंक की जगह पानी, नारियल पानी या छाछ आदि का सेवन करना चाहिए।
खाएं होल ग्रेन फूड
प्री-डायबिटीक होने पर आपको होल ग्रेन फूड जैसे साबुत अनाज वाली ब्रेड और ब्राउन राइस आदि का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर कंटेंट अधिक होता है। यह फाइबर ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करेगा। साथ ही, यह ब्लड में कार्बोहाइड्रेट रिलीज को धीमा कर देगा।
प्रोटीन रिच फूड का करें सेवन
डाइट में प्रोटीन एक महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। लेकिन प्री-डायबिटीक कंडीशन में प्रोटीन इटनेट का ध्यान रखना और भी अधिक जरूरी हो जाता है। दरअसल, प्रोटीन उस दर को धीमा कर देता है जिससे कार्बोहाइड्रेट रक्तप्रवाह में प्रवेश करते है। जिसके कारण आपके ब्लड में शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता है। इतना ही नहीं, प्रोटीन आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और आपके वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसके लिए, आप अपनी डाइट में अंडे, मछली, सूखे बीन्स और मटर, टोफू, सीड्स आदि को शामिल करें।
खाएं सब्जियां
सब्जियों को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप प्री-डायबिटीक हैं तो ऐसे में सब्जियों का सेवन करना आपके लिए काफी लाभदायी साबित हो सकता है। सब्जियों में मौजूद फाइबर आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाए बिना ही आपको फिलिंग महसूस करवाता है। इतना ही नहीं, इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ का ख्याल रखते हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में गाजर, शिमला मिर्च, ब्रोकोली, और पालक या केल जैसे पत्तेदार साग आदि को अवश्य शामिल करें।
फलों को खाएं
यकीनन प्लांट बेस्ड फलों में शुगर होती है लेकिन फिर भी इन्हें डाइट में शामिल करना चाहिए। फल फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरे होते हैं। आप दिनभर में दो से तीन सर्विंग्स फल ले सकते हैं। वह एक छोटा सेब या आधा कप स्ट्रॉबेरी हो सकता है। लेकिन फलों का सेवन करते समय ध्यान रखें कि वह लो-शुगर विकल्प हो। ऐसे में डाइट में जामुन, कीवी, खरबूजे और संतरे आदि को शामिल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
