Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Sperm Count Increase Foods In Hindi: पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होना आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है, जिसका सीधा असर फर्टिलिटी पर पड़ता है। गलत खानपान, तनाव, नींद की कमी, प्रदूषण और अनियमित लाइफस्टाइल स्पर्म काउंट कम होने के कुछ मुख्य कारण हैं। स्पर्म काउंट और स्पर्म मोटिलिटी (शुक्राणु की गतिशीलता), दोनों ही पुरुषों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं। लो स्पर्म काउंट पुरुषों में इनफर्टिलिटी के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है। इसके अलावा, स्पर्म काउंट कम होने के कारण पुरुषों को यौन इच्छा में कमी, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और शीघ्रपतन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सही खानपान और लाइफस्टाइल से स्पर्म क्वालिटी, मोटिलिटी और काउंट, तीनों को बेहतर बनाने में बेहद मदद मिल सकती है। आइए, पिंपरी (पुणे) स्थित DPU सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रोफेसर (यूरोलॉजी), डॉ. दीपक कुमार माने से जानते हैं पुरुषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए -

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स
बेरीज, खट्टे फल और हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और स्पर्म को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए स्पर्म हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए इन फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
जिंक से भरपूर चीजें
जिंक पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। कद्दू के बीज, शेलफिश और दालें जिंक के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। स्पर्म की संख्या और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इन्हें डाइट में शामिल किया जा सकता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त फूड्स
ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त फूड्स भी स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मददगार होते हैं। सैल्मन और सार्डिन जैसी फैटी फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड के अच्छे स्रोत हैं। इसके अलावा ,अखरोट भी ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत है। संतुलित डाइट में इन चीजों को शामिल किया जा सकता है।
फोलेट
फोलेट भी पुरुषों की हेल्थ के लिए जरूरी पोषक तत्वों में शामिल है। दालें और हरी पत्तेदार सब्जियां फोलेट के अच्छे स्रोत हैं। इन्हें नियमित रूप से डाइट में शामिल किया जा सकता है।
विटामिन-डी
शरीर के साथ-साथ फर्टिलिटी के लिए विटामिन-दी बहुत जरूरी होता है। फैटी फिश, अंडे और पर्याप्त धूप से विटामिन D प्राप्त किया जा सकता है। शरीर में विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है।
सेलेनियम और विटामिन-सी
नट्स, बीज और खट्टे फल सेलेनियम और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्वों की पूर्ति में मदद कर सकते हैं। ये पोषक तत्व शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और स्पर्म हेल्थ के लिए उपयोगीफायदेमंद हो सकते हैं। इनके नियमित सेवन से स्पर्म की संख्या और गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
कोएंजाइम Q10 वाले फूड्स
कोएंजाइम Q10 भी स्पर्म काउंट और स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाने में मददगार होता है। कोएंजाइम Q10 ऑर्गन मीट और मछली जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। कुछ मामलों में इसे सप्लीमेंट के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, किसी भी सप्लीमेंट को डॉक्टर की सलाह के बिना शुरू नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
