Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जेल में किस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं इमरान खान? मौत की अफवाहों के बीच नई रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चिंता
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर लगातार तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान की जेल में उनकी हत्या कर दी गई है। हालांकि, उनकी हालिया हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान को इससे पहले जेल में 2 स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हुई थीं, जो इस चर्चा को जन्म दे रही हैं कि उनके साथ कुछ गंभीर हुआ है। सोशल मीडिया पर उनकी हत्या तक की अफवाहें फैल गई हैं, लेकिन किसी भी आधिकारिक स्रोत ने ऐसी बात की पुष्टि नहीं की है।

जेल में इमरान खान की स्वास्थ्य समस्याएं
'द टेलीग्राफ' में छपी जानकारी के अनुसार, जेल में रहते हुए 73 वर्षीय इमरान खान को सुनने में दिक्कत और वर्टिगो की समस्या होने लगी थी। बढ़ती उम्र में सुनाई कम देना आम बात है। वहीं, वर्टिगो में व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि उसका सिर तेजी से घूम रहा है या शरीर का बैलेंस बार-बार बिगड़ रहा है। यह समस्या कान के अंदरूनी हिस्से में गड़बड़ी होने के कारण होती है। हालांकि, इमरान खान की ये दिक्कतें जानलेवा नहीं थीं।
वर्टिगो क्या है?
वर्टिगो, कान के अंदरूनी हिस्से में दिक्कत के कारण होने वाली समस्या है। जिन लोगों को दिमाग से जुड़ी कोई दिक्कत हो, ट्यूमर हो या स्ट्रोक जैसी समस्याएं हों, उन्हें वर्टिगो की समस्या हो सकती है। वर्टिगो में व्यक्ति का सिर घूमने लगता है, बैलेंस कम होने लगता है और चक्कर आने जैसा महसूस होता है।
वर्टिगो के क्या लक्षण हैं?
उल्टी आना
चक्कर आना
सुनने में दिक्कत
कान के अंदर झनझनाहट
सिरदर्द
मोशन सिकनेस
ऐसा लगता है जैसे कान में कुछ भरा है
इमरान पर जेल में मानसिक दबाव
इमरान खान को लेकर छपी रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया था कि जेल में इमरान को मानसिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। कहा गया कि जेल में इमरान खान की सेल में 22 घंटे तक बिजली काट दी जाती थी। ऐसा जेल प्रशासन द्वारा उन्हें टॉर्चर करने के लिए और मानसिक रूप से कमजोर करने के लिए किया जा रहा था।
अफवाहें तेज, पुष्टि अभी भी नहीं
इमरान खान की मौत या हत्या जैसी खबरें फिलहाल केवल अफवाहों के रूप में घूम रही हैं। अभी तक किसी आधिकारिक सूत्र ने ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
