Latest Updates
-
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया'
Manmohan Singh Death: बाईपास सर्जरी से लेकर डायबिटीज तक, इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से जूझ रहे थे मनमोहन सिंह
Manmohan Singh Health Problems : 26 सितंबर 1932 को जन्मे भारत के 13वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे, लेकिन उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
डॉ. मनमोहन सिंह कई बार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुके थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में मायूसी छा गई। आइए जानते हैं कि मनमोहन सिंह अपनी 92 साल के जीवन में किन-किन बीमारियों से जूझते रहें।

5 बाईपास सर्जरी
1990 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की दिल की बीमारी के कारण पहली बार बाईपास सर्जरी की गई थी। 2004 में एंजियोप्लास्टी हुई, और 2009 में मुंबई के कार्डियोवैस्कुलर सर्जन रमाकांत पंडा द्वारा उनकी 5 बाईपास सर्जरी की गई थी। इस ऑपरेशन के दौरान उनका दिल का दूसरा ऑपरेशन किया गया था।
बाईपास सर्जरी की वजह बाईपास सर्जरी हार्ट की धमनियों के सिकुड़ने और रक्त संचार में रुकावट को ठीक करने के लिए की जाती है। इस सर्जरी में एक नया मार्ग, जिसे बाईपास कहा जाता है, बनाया जाता है, जिससे रक्त और ऑक्सीजन सही तरीके से शरीर में पहुंच सके और हार्ट अटैक को रोका जा सके।

डायबिटीज के मरीज थे
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह डायबिटीज के मरीज थे, जिससे उनके खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता थी। उनकी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित आहार की सलाह दी गई थी, ताकि उनका रक्त शर्करा स्तर नियंत्रित रहे और स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके।
कोविड-19 से संक्रमित भी हुए थे
अप्रैल 2021 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, जिसके कारण उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। इस समय उनकी उम्र 88 वर्ष थी। बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद, उन्होंने जल्दी रिकवरी की और जल्दी से स्वस्थ हो गए।
रेस्पिरेटरी डिजीज से भी थे पीड़ित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रेस्पिरेटरी डिजीज से पीड़ित थे, जिससे उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। 26 दिसंबर को उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका निधन देश के लिए एक बड़ा नुकसान है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











