Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
YouTube की पूर्व CEO ने लंग कैंसर से हारी जिंदगी, इस खतरनाक बीमारी को मात देने के लिए करें ये काम
Former YouTube CEO Susan Wojcicki Passes Away : यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोज्स्की का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी गूगल के वर्तमान सीईओ सुंदर पिचाई ने दी। सुंदर पिचाई ने बताया कि यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोज्स्की 2 साल से लंग कैंसर की बीमारी से लड़ रही थीं। इस साल फरवरी में ही अपने 19 साल के बेटे को भी खो दिया था।
दो साल तक फेफड़ों के स्मॉल सेल कैंसर से जूझने के बाद तुमने इस दुनिया को विदा कह दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर लंग कैंसर कैसे आपकी जिंदगी को लील लेता है और इस खतरनाक बीमारी से बचने के तरीके।

सुसान वोज्स्की के गैराज से शुरू हुआ था यूटयूब
सुसान वोज्स्की, दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस YouTube की 9 साल तक सीईओ रहीं। फरवरी 2023 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया। वह गूगल के शुरुआती दिनों से उसके साथ हैं, तब कंपनी एक किराए के गैराज में चला करती थी। उनके माता-पिता के घर का गैराज ही लैरी पेज और सर्जेई ब्रिन ने 1998 में किराए पर लिया था। वह कंपनी में नौकरी शुरू करने वाली 16वीं कर्मचारी थीं।
लंग कैंसर की वजह
WHO के मुताबिक धूम्रपान लंग कैंसर की मुख्य वजह है। स्मोकिंग, सिगरेट, बीड़ी, और अन्य तंबाकू उत्पादों में हानिकारक केमिकल होते हैं जो फेफड़ों में जम जाते हैं। जिससे सेल्स फंक्शन बिगड़ सकती है और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान न करने वाले व्यक्ति भी सेकेंड हैंड स्मोक के संपर्क में आने से फेफड़ों के कैंसर के खतरे में रहते हैं। इसके अलावा पॉल्यूशन, फैमिली हिस्ट्री और रेडॉन गैस की वजह से भी लंग कैंसर की समस्या होने लगती हैं। टीबी फेफड़ों में होने वाली एक बेहद गंभीर बीमारी है, जो आगे चलकर कैंसर का विकराल रूप ले सकता है।
कैसे बचे इस बीमारी से
लंग कैंसर से बचने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रखकर भी इस खतरे को टाल सकते हैं। सबसे ज्यादा जरूरी हैं कि आप हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।
- भरपूर मात्रा में पानी पीएं।
- एक्सरसाइज करें।
- स्मोकिंग न करें।
- हेल्दी डाइट लें।
- घर में एयर क्वॉलिटी शुद्ध रखें।
- अपने इलाके की हवा की क्वॉलिटी को चेक करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
