Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
ताजा या सूखा अदरक में क्या होता है अंतर, दोनों में कौन हैं ज्यादा सेहतमंद?
Fresh Ginger vs. Dry Ginger : चाय प्रेमियों के लिए अदरक पहली पसंद होती है, खासकर सर्दियों में। यह जिंजिबेरेसी परिवार का एक फूलदार पौधा है, जिसकी जड़ तीखी और सुगंधित होती है। इसका उपयोग चाय, खाने और औषधीय रूप में किया जाता है।
हालांकि, ताजी और सूखी अदरक में से कौन ज्यादा फायदेमंद है, इसे लेकर लोग अक्सर भ्रमित रहते हैं। दोनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं और कई बीमारियों व एलर्जी को दूर करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में सूखी अदरक को शुंथि कहा जाता है, जिसे आमतौर पर सोंठ के नाम से जाना जाता है। ताजी और सूखी अदरक के अपने-अपने फायदे होते हैं, लेकिन कौन बेहतर है, यह आपकी जरूरत और उपयोग पर निर्भर करता है।

अदरक के फायदे
अदरक अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है और कई बीमारियों के इलाज में कारगर मानी जाती है। इसे खांसी, सर्दी, पाचन समस्याओं, मतली और मौसमी बीमारियों से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। Hopkins Medicine के अनुसार, अदरक का सेवन कई मामलों में दवाओं से अधिक प्रभावी हो सकता है। इसके प्राकृतिक गुण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं।
अदरक खाने के फायदे
अदरक तेज सुगंध, हल्की मिठास और तीखे स्वाद से भरपूर होती है। इसे कई व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। मोशन सिकनेस और मॉर्निंग सिकनेस के लिए ताजी अदरक अधिक फायदेमंद मानी जाती है। इसके अलावा, यह सर्दी-खांसी जैसे फ्लू के इलाज में मददगार होती है। इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भी ताजा अदरक का सेवन लाभकारी होता है। इसके प्राकृतिक गुण शरीर को गर्माहट देने और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
सोंठ के फायदे
जब ताजी अदरक की जड़ को कई दिनों तक धूप में सुखाया जाता है, तो यह ठोस रूप लेकर सोंठ बन जाती है, जिसे पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ताजी अदरक की तुलना में सूखी अदरक जल्दी पचने वाली होती है और इसका स्वाद अधिक गाढ़ा होता है। इसे मसाले के रूप में विभिन्न व्यंजनों में उपयोग किया जाता है।
वात संतुलन के लिए सोंठ का सेवन लाभकारी माना जाता है। यह ब्लोटिंग, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद करती है। एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए सोंठ का पानी बेहद प्रभावी होता है और इसके चमत्कारी फायदे देखे गए हैं।
ताजा और सूखी अदरक के पोषण संबंधी अंतर
ताजा अदरक में मैग्नीशियम, मैंगनीज, विटामिन C और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद शोगोल और जिंजरोल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। वहीं, सूखी अदरक (सोंठ) में डाइटरी फाइबर और आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। सूखी अदरक में ताजा अदरक की तुलना में शोगोल और जिंजरोल का स्तर अधिक होता है, जिससे इसकी औषधीय क्षमता बढ़ जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
