Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
फ्रेश या पहले से कटा हुआ नारियल पानी: जानें दोनों में क्या है फायदेमंद और क्यों?
गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में लोग नारियल पानी जरूर पीते हैं। आजकल नारियल पानी की बढ़ते डिमांड की वजह से इसकी कीमते भी आसमान छूने लगी है।
आजकल बाजार में कई कंपनियां नारियल पानी को उसके शेल्फ से निकालकर उसे पैक करके बेच रही है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या पैक या पहले से कटा हुआ नारियल पानी, फ्रेश नारियल पानी की तुलना में ज्यादा हेल्दी होता है? लेकिन पहले जानते है नारियल पानी पीने के फायदे-

नारियल पानी पीने के फायदे
नारियल पानी एक नेचुरल ड्रिंक है जिसमें पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। डिहाइड्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत ही उत्तम ड्रिंक है। यह खोए हुए तरल पदार्थों और इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से शरीर में रिस्टोर करने में मदद करता है। इसलिए गर्मियों में इसे खूब पीना चाहिए। नारियल के पानी में साइटोकिनिन नाम तत्व होते हैं, जो एंटी-एजिंग और एंटी-कैंसर प्रभावों से जुड़े होते हैं, जो आपके शरीर को हेल्दी बनाए रखता है।"
पैक या पहले से कटे हुए नारियल पानी पीने के नुकसान
एक्सपर्ट की मानें तो पहले से कटे हुए नारियल पानी के कंटेनर में प्लास्टिक या अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल तत्व शामिल होते हैं, जो पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। इसके अलावा इन ड्रिंक को भरने के लिए इस्तेमाल में ली जाने वाली चीजों के वजह से कार्बन फुटप्रिंट का भी इजाफा होता है। जो कि सेहत और पर्यावरण के लिए सही नहीं है।
कौनसा नारियल पानी पिएं?
इसके अलावा, पहले से कटे हुए नारियल का पानी फ्रेश नारियल जितना ऑरिजनल या ताज़ा नहीं होता है। ताज़े नारियल पानी का स्वाद और सुगंध ही उसकी शुद्धता का प्रमाण होता है जो कि पैक किए गए नारियल पानी में नहीं होता है। वहीं पैकेजिंग के दौरान हाइजीन को मैंटेन नहीं करने की वजह से नारियल पानी खराब होकर आपको बीमार कर सकता है। वहीं कई दिनों तक प्लास्टिक डिब्बों में स्टोर होने की वजह से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते है जबकि आम तौर पर ताजे नारियल में संदूषण का जोखिम कम होता है और पोषक तत्व भी बने रहते है।
अगर आसान शब्दों में कहें तो विशेषज्ञों का कहना है कि पहले से छीले हुए नारियल पानी की तुलना में ताजा नारियल पानी पीने से सेहत के साथ पर्यावरण को भी फायदा पहुंचता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
