Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
छावा' के लिए विक्की कौशल ने 7 महीने में बढ़ाया 25 किलो वजन, शेर जैसी बॉडी के लिए खूब की मेहनत
Vicky Kaushal Transformation: विक्की कौशल ने हाल ही में छावा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपने किरदार छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात थी। फिल्म के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह से तैयार किया।
इस फिल्म में शेर जैसी बॉडी के लिए विक्की कौशल ने खूब मेहनत की, इस बारे में एक्टर ने ही अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। 80 किलो से एक्टर ने 105 किलो अपना वजन कर लिया था। आइए जानते हैं एक्टर के इस ट्रांसफॉर्मशेन जर्नी के बारे में।

7 महीने बॉडी पर किया काम
विक्की कौशल ने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए लगातार 7 महीने अपनी बॉडी पर काम किया और 25 किलो वजन बढ़ाया। विक्की ने कहा, "जब मुझे ये फिल्म ऑफर हुई, तब मैं ये समझ ही नहीं पा रहा था कि ये किरदार कैसे कर पाऊंगा। मेरे डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि फिल्म में मुझे बिल्कुल शेर की तरह दिखना है। यह सुनकर मैं घबरा गया क्योंकि मुझे लगा कि ऐसा कैसे हो सकता है। तब मैंने संभाजी महाराज की फोटो देखी, और देखा कि वह सच में शेर की तरह दिखते थे। मैंने सोचा कि मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा।" विक्की के लिए यह प्रक्रिया एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन उन्होंने इसमें सफलता पाई।
चार साल से कर रहे थे तैयारी
विक्की कौशल ने बताया कि इस फिल्म की तैयारी चार साल पहले ही शुरू हुई थी। टीम स्क्रिप्ट पर रिसर्च कर रही थी, और इसे तैयार करने में ढाई साल लगे। विक्की ने 7 महीने बॉडी बनाने, वजन बढ़ाने और घुड़सवारी में बिताए। उन्होंने 25 किलो वजन बढ़ाया और इसे एक चैलेंज के रूप में लिया, जो अंततः सफल हुआ।
अचानक से वजन बढ़ाने से मुश्किल हो सकता है?
एक्सपर्ट के मुताबिक अचानक से वजन बढ़ाना मुश्किल हो सकता है। शरीर को इस बदलाव के लिए समय और उचित पोषण की आवश्यकता होती है। यदि बिना सही मार्गदर्शन के वजन बढ़ाया जाए, तो इससे शारीरिक असंतुलन, पाचन समस्याएं, या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
वजन बढ़ाने के लिए एक संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज जरूरी होती है। इसमें उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ, प्रोटीन, और स्वस्थ फैट्स शामिल किए जाते हैं। इसके अलावा, जैसे विक्की कौशल ने किया, शरीर को अनुकूलित करने के लिए अतिरिक्त एक्सरसाइल भी की। बिना एक्सपर्ट के ऐसा करना मुश्किल हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications